{"_id":"6a4417e3a844fb73490a8dce","slug":"crackdown-on-overloaded-dumpers-and-those-with-obscured-number-plates-40-challans-issued-in-four-days-nuh-news-c-25-1-mwt1010-113219-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: ओवरलोड व धुंधली नंबर प्लेट वाले डंपरों पर सख्ती, चार दिन में 40 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: ओवरलोड व धुंधली नंबर प्लेट वाले डंपरों पर सख्ती, चार दिन में 40 चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। मांडीखेड़ा यातायात थाना पुलिस ने ओवरलोड और धुंधली नंबर प्लेट वाले डंपरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। पिछले चार दिनों के दौरान पुलिस ने 40 से अधिक डंपरों के चालान किए हैं। अभियान के दौरान कई ऐसे वाहन पकड़े गए जिनकी नंबर प्लेट जानबूझकर धुंधली कर दी गई थी, ताकि कैमरों और पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके।
यातायात थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ वाहन चालक चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा देते हैं या उसे इस तरह क्षतिग्रस्त कर देते हैं कि नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं देते। ऐसे वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं और इन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश और मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। उनका कहना है कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, ओवरलोड वाहन न चलाएं और नंबर प्लेट हमेशा साफ व स्पष्ट रखें। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने और तेज रफ्तार से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद