फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Congress MLA and BJP leader clash at grievance committee meeting; Minister intervenes to pacify them.

Nuh News: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भिड़े कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता, मंत्री ने कराया शांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
गांव रीगढ़ में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ का नाम लिए जाने से शुरू हुआ मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान और पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता नसीम अहमद मंच पर ही जुबानी जंग में उलझ गए। मामला गांव रीगढ़ में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ का नाम लिए जाने से शुरू हुआ। नसीम अहमद ने विधायक पर अधिकारियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जिस पर मामन खान ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि जिस एसडीओ का बचाव किया जा रहा है, उसने छह करोड़ रुपये का सेफ्टी टैंक बेचकर खा लिया। बढ़ते विवाद के बीच राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने हस्तक्षेप कर दोनों नेताओं को शांत कराया। इस घटनाक्रम से जहां पूरा सदन हतप्रभ रह गया, वहीं अधिकारियों के बीच भी यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
तीन शिकायतें रही पेंडिंग: मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 14 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें चार पुरानी और 10 नई शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि तीन मामलों को आवश्यक कार्रवाई और प्रगति रिपोर्ट के लिए अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
विज्ञापन

पिता की मौत पर बेटी ने उठाए सवाल: बैठक में तावडू निवासी रजनी ने अपने पिता मनीराम की संदिग्ध हालात में मौत का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें जहर देकर मार दिया गया। इस पर मंत्री ने एसडीएम और डीएसपी की संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए, जो 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल हो कब्जे मुक्त: उजीना गांव निवासी थान सिंह ने सरकारी स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत रखी। शिकायत के अनुसार, बीर सिंह और सुनील कुमार ने स्कूल की जमीन पर मकान बना लिया है। एसडीएम द्वारा फरवरी 2025 में बेदखली के आदेश तथा अगस्त 2025 में पैमाइश के दौरान कब्जा साबित होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी सरकारी स्कूलों का व्यापक निरीक्षण कर एक माह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। रिपोर्ट में स्कूलों पर अवैध कब्जे, चहारदीवारी की कमी, परिसर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति शामिल करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां तकनीकी स्वीकृति या अन्य विभागों की अनुमति की जरूरत होगी, वहां प्रक्रिया पूरी कर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पानी से नहीं हुआ कैंसर : मंत्री
गांव रीगढ़ निवासी तस्लीम खान की दूषित पेयजल से कैंसर फैलने की शिकायत पर मंत्री ने बताया कि गांव के ट्यूबवेल और अन्य जल स्रोतों के वैज्ञानिक नमूनों की जांच में कोई अनियमितता नहीं मिली। साथ ही कैंसर की आशंका वाले 62 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई, जिसमें किसी में भी कैंसर के लक्षण नहीं पाए गए। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी के कई कारण हो सकते हैं और सरकार जनस्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है। यदि भविष्य में इस संबंध में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसे लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed