सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Father and daughter attacked over land dispute, both injured

Nuh News: जमीनी विवाद में पिता-पुत्री पर हमला, दोनों घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सगे भाइयों व रिश्तेदारों पर लगाया आरोप, केस दर्ज
Trending Videos

पुन्हाना। उपमंडल के सिंगार गांव में जमीनी विवाद में एक पिता और उसकी नाबालिग पुत्री पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पीड़ित ने हमले का आरोप अपने सगे भाइयों व रिश्तेदारों पर लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बहाला पुत्र कमरूदीन ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ रहता है और ट्रक चालक है। 17 जनवरी को जमीनी विवाद को लेकर उसके भाइयों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने साजिश रचकर उस पर हमला किया। आरोप है कि आकिल, तौफीक, फरीद, बाजिद, परमीना, साहिना व संजीदा ने लाठी-डंडे और पत्थरों से उस पर और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। हमले में उसके आगे के दांत टूट गए, जबकि बेटी भी घायल हो गई। बिछोर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed