सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Ruckus, vandalism and fighting in shop after altercation on social media

Nuh News: सोशल मीडिया पर कहासुनी के बाद बवाल, दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप- हमलावर दुकान में रखे तीन लाख नकद और 10 नए व पुराने मोबाइल भी साथ ले गए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। कस्बे में सोशल मीडिया पर हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। ढाना मोड़ स्थित एक मोबाइल दुकान के दुकानदार के साथ मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ दुकानदार के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसकी वरना कार और दुकान को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने पिनगवां थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामलिका गांव निवासी सद्दाम पुत्र मगरूद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फैसल नामक युवक ने उसके भाई आकिब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बारे में जानकारी मिली तो सद्दाम ने फैसल को फोन कर समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी रंजिश को लेकर फैसल अपने साथियों के साथ मिलकर पिनगवां पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार असलम, साहिल, साहिद उर्फ अल्ली, फैसल, सुफियान सहित 10–12 अन्य युवक लाठी, डंडा, सरिया लेकर उसकी दुकान में घुस आए और अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपये नकद और 10-11 नए व पुराने मोबाइल फोन ले लिए। इतना ही नहीं, दुकान के बाहर खड़ी उसकी वरना कार को भी लाठी-डंडों से तोड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार, पड़ोसी और पीड़ित के गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव कर उसे बचाया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए लूटे गए पैसे और मोबाइल लेकर फरार हो गए।घटना के बाद घायल आकिब का सरकारी अस्पताल पिनगवां में मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



……..



प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी थी, जो सोशल मीडिया विशेषकर फेसबुक पर चल रही बहस के बाद और बढ गई। इसी के चलते विवाद दुकान तक पहुंचा और आपस में हाथापाई में बदल गया। जांच के दौरान दुकान से मोबाइल फोन या नकदी लूटे जाने के आरोप निराधार है। -कृष्ण कुमार पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed