फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Sticks and stones were freely exchanged between two groups outside the Nagina police station.

Nuh News: नगीना थाने के बाहर दो पक्षों में जमकर चले डंडे और पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पक्ष ने छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना थाना क्षेत्र के गांव गंडूरी में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब पुलिस द्वारा जांच के लिए बुलाए गए दोनों पक्ष थाने के बाहर ही आपस में भिड़ गए। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों पर डंडों और पत्थरों से हमला करने और बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, वहीं आरोपी पक्ष ने छेड़छाड़ व मारपीट के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

गांव पाटन उदयपुर निवासी नौमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी गांव गंडूरी में हुई है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक उनकी बेटियों पर गंदी नजर रखते थे और विरोध करने पर छींटाकशी व छेड़छाड़ करते थे। इस संबंध में 24 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे पुलिस ने दोनों पक्षों को तफ़तीश के लिए बुलाया था। आरोप है कि तभी नामजद आरोपियों (हयात, हाजर, रबीना, लियाकत, शौकत, इकबाल, मुब्बी, इकलास, अरसद आदि) समेत 40-45 अन्य लोगों ने डंडों व पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में नौमान, उनकी बेटी सबनम और दामाद घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मांडखेड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर, आरोपी पक्ष के लियाकत ने अपने ऊपर लगे छेड़छाड़ और थाने के बाहर मारपीट के आरोपों को पूरी तरह झूठा व निराधार बताया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उन्हें इस मामले में फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है और उन्होंने कोई हमला नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर नगीना थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस दोनों पक्षों की ओर से दिए गए बयानों और तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article