{"_id":"6a67a9e05aee4f26c20ddd05","slug":"the-construction-of-the-road-from-bisru-to-singar-and-sirauli-will-make-travel-easier-nuh-news-c-25-1-mwt1001-114028-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: बिसरू से सिंगार और सिरौली तक सड़क बनने से सुगम बनेगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: बिसरू से सिंगार और सिरौली तक सड़क बनने से सुगम बनेगा सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। मेवात जन संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बिसरू से सिंगार और बिसरू से सिरौली गांव तक सड़क निर्माण की घोषणा के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन सड़कों की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
शनिवार को आयोजित मेवात जन संकल्प रैली के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें बिसरू से सिंगार तथा बिसरू से सिरौली तक सड़क निर्माण की घोषणा को ग्रामीणों ने विशेष रूप से स्वागत योग्य बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। सिंगार व बिसरु गांव के लोगों ने बताया कि वर्तमान में सिंगार तक पुन्हाना होकर पहुंचना पड़ता है। इस मार्ग की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। यदि बिसरू से सिंगार तक सीधा सड़क मार्ग बन जाता है तो यह दूरी घटकर लगभग चार किलोमीटर रह जाएगी। इससे लोगों को छह किलोमीटर तक कम सफर करना पड़ेगा। ग्रामीणों के अनुसार दोनों गावों के अलावा आस पास के ग्रामीणों की एक दूसरे गांव में आवाजाही रहती है। इसी प्रकार बिसरू से सिरौली तक प्रस्तावित सड़क भी क्षेत्र के कई गांवों के लिए लाभकारी साबित होगी। ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क के निर्माण से केवल बिसरू गांव ही नहीं, बल्कि फरदड़ी, बड़का, आंधाकी, लफूरी सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। वर्तमान में इन गांवों के लोगों को कई बार लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।