फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Youth dead while taking *samadhi* in the ground.

Nuh News: मिट्टी में समाधि लेने के दौरान युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
तावड़ू। साइकिल पर करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले एक युवक की मिट्टी में समाधि लेने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मिट्टी के भीतर लंबे समय तक रहने के कारण दम घुटने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दीपक कुमार निवासी गोच्छी संजय कॉलोनी बल्लभगढ़, एक सप्ताह से खोरी कला के आजाद नगर क्षेत्र में साइकिल का खेल और विभिन्न करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन कर रहा था। बताया गया है कि उसने रविवार रात अपने प्रदर्शन के दौरान मिट्टी में समाधि ली थी। अगले दिन जब उसे बाहर निकाला गया तो वह अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में मिट्टी के भीतर दम घुटने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि संभावित दम घुटने से मौत हुई है लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर पर गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article