फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी शताब्दी में यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर, टिकट खरीदने से पहले जरूर रखें ये जानकारी

Fri, 12 May 2017 05:24 PM IST
राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 May 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
railway to bring new flexi plan for rajdhani and shatabdi trains
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी, शताब्दी व दूरंतो प्रीमियम ट्रेनों में फ्लैक्सी किराये पर यात्रियों के खराब फीड बैक पर रेलवे इससे राहत देने की कोशिश में जुट गया है।

railway to bring new flexi plan for rajdhani and shatabdi trains
shatabdi express - फोटो : सोशल मीड‌िया

इसके लिए एक नया प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत इन ट्रेनों में अब दस फीसदी की जगह पचास फीसदी सीटें भरने के बाद ही फ्लैक्सी किराया लागू होगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार प्रीमियम ट्रेनों में फ्लैक्सी फॉर्मूले का रिव्यू किया गया, जिसमें पाया गया कि यह प्लान लागू होने के बाद करीब चार हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई और सीटें भी दो फीसदी ज्यादा भरीं।

railway to bring new flexi plan for rajdhani and shatabdi trains
rajdhani express - फोटो : सोशल मीड‌िया

फ्लैक्सी के इस प्लान से रेलवे को मुनाफा तो हो रहा है, लेकिन उसे देश भर में यात्रियों से इस ढंग से ज्यादा किराया वसूलने का बहुत खराब फीड बैक मिला। इसके बाद रेलवे की सामाजिक छवि को इससे नुकसान होने की बात रेलवे के भीतर भी होने लगी तो इसपर विचार शुरू हुआ। सुझाव आया कि हमसफर ट्रेन की तर्ज पर ही फ्लैक्सी किराया शताब्दी, राजधानी व दूरंतो ट्रेनों में लागू किया जाए तो लोगों को इससे करीब आधी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
railway to bring new flexi plan for rajdhani and shatabdi trains
rajdhani express - फोटो : सोशल मीड‌िया

इसपर रेलवे ने एक नया प्लान तैयार किया है। नए प्लान के तहत इन प्रीमियम ट्रेनों में पचास फीसदी सीटें भरने तक कोई किराया नहीं बढ़ेगा। इसके बाद साठ फीसदी भरने पर दस फीसदी व सत्तर फीसदी भरने पर बीस फीसदी व इसके बाद भी प्रति दस फीसदी पर दस फीसदी किराया बढ़ता रहेगा। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
railway to bring new flexi plan for rajdhani and shatabdi trains
shatabdi express - फोटो : सोशल मीड‌िया

गौरतलब है कि रेलवे ने इन तीनों महत्वपूर्ण ट्रेनों में आठ माह पूर्व फ्लैक्सी किराया लगाया था। इन ट्रेनों में दस फीसदी सीटें भरने पर हर दस फीसदी के बाद दस फीसदी किराया बढ़ जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed