{"_id":"69976e472cd87ee7810ec77f","slug":"srcc-conclave-shows-the-path-to-students-amar-ujala-in-the-role-of-media-partner-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस से लीडरशिप तक: एसआरसीसी कॉन्क्लेव ने विद्यार्थियों को दिखाई राह, अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस से लीडरशिप तक: एसआरसीसी कॉन्क्लेव ने विद्यार्थियों को दिखाई राह, अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्कृष्टता की सदी... थीम के तहत तीन दिनों तक चले इस फ्लैगशिप इवेंट में देशभर के युवाओं ने बिजनेस, पॉलिसी, इनोवेशन और लीडरशिप पर मंथन किया और विचारों से भविष्य की रूपरेखा गढ़ी।
SRCC Business Conclave 2026
- फोटो : SRCC
विज्ञापन
विस्तार
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष में आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 का सफल समापन उत्कृष्टता केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि नीति, प्रगति और शांति के संतुलन से ही भविष्य का निर्माण संभव के संदेश के साथ हुआ। उत्कृष्टता की सदी... थीम के तहत तीन दिनों तक चले इस फ्लैगशिप इवेंट में देशभर के युवाओं ने बिजनेस, पॉलिसी, इनोवेशन और लीडरशिप पर मंथन किया और विचारों से भविष्य की रूपरेखा गढ़ी।
Trending Videos
एसआरसीसी के 100वें साल में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम ने देशभर के हजारों छात्रों को बिजनेस, पॉलिसी, इनोवेशन और लीडरशिप की दुनिया से रूबरू कराया। कार्यक्रम में अमर उजाला कार्यक्रम ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी टीम वर्क, विश्लेषणात्मक सोच, समस्या समाधान और रणनीतिक योजना बनाने की क्षमता को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष रूप से प्रोडक्ट मैनेजमेंट और मार्केटिंग चैलेंज में छात्रों ने अपने नवाचार और व्यावसायिक समझ का प्रदर्शन किया, जबकि केस स्टडी और पॉलिसी फॉर्मूलेशन में उनके आलोचनात्मक सोच और निर्णय क्षमता की परीक्षा हुई। कार्यक्रम में बड़ी कंपनियों और इंडस्ट्री लीडर्स ने हिस्सा लिया और छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की।
यह आयोजन छात्रों के लिए सीखने और नेटवर्क बनाने का एक शानदार अवसर साबित हुआ, जिससे उन्हें वास्तविक उद्योग परिदृश्यों में काम करने का अनुभव मिला। साथ ही, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, अनुराग ठाकुर, चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन, फसाई के विशेषज्ञ, गेमिंग क्रिएटर्स, कॉर्पोरेट लीडर्स जैसे कई पावरफुल स्पीकर्स ने छात्रों को प्रेरित किया। इसके अलावा मनोरंजन के लिए कॉमेडियन, अभिनेता, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने छात्रों को तरोताजा किया।
कॉन्क्लेव के आखिरी दिन एयर स्टाफ के चीफ अमर प्रीत सिंह ने बिजनेस में लीडरशिप, साहस, सतत प्रयास का पाठ पढाया। फिक्स डर्मा की संस्थापक शैली मेहरोत्रा और निविया की मैनेजिंग डायरेक्टर गीतिका मेहता ने बिजनेस में महिला को सामना करने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।
ग्रांट थॉर्नटन पैनल में स्टार्टअप, ट्रैडिंग, इंवेस्टमेंट और अन्य पहलुओं पर छात्रों को जागरूक किया। इसके अलावा अन्य स्पीकर्स ने भी बिजनेस से संबंधित छात्रों की उलझनों पर चर्चा के साथ समाधान पर भी जोर दिया। ऐसे में माहौल को हल्का करने के लिए बेनाम और रहस्य म्यूजिक बैंड ने छात्रों को अपनी धुन पर नचाया। इसी के साथ बिजनेस कॉनक्लेव 2026 ने देशभर से हजारों छात्रों को व्यापार की समझ में बड़ा योगदान दिया।