{"_id":"69c01050799090a62d0820aa","slug":"three-accused-arrested-for-robbing-a-transport-employee-of-rs-23-lakh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128974-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रांसपोर्ट कर्मचारी से 23 लाख की लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रांसपोर्ट कर्मचारी से 23 लाख की लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
-जेल से छूटे बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची लूट की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी से हुई 23 लाख रुपए की लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोनू, संदीप और सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल और एक कारतूस, 15.95 लाख रुपये समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 25 फरवरी को किशनगंज निवासी कुलदीप सिंह ने लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। वह रुपये लेकर अपने कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उससे लूटपाट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी में पता चला कि बदमाशों ने पीड़ित का पीछा उसी जगह से शुरू किया था, जहां से उसने नकदी ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक बदमाश की पहचान की जो राजस्थान का रहने वाला है और फिलहाल फरार है।
पुलिस ने मोनू को भलस्वा डेयरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और 3.95 लाख रुपये बरामद किए। मोनू ने खुलासा किया कि उसने और फरार आरोपी ने लूट की योजना बनाई थी, जबकि वारदात को अंजाम देने का काम संदीप और सागर ने किया था। इसके बाद पुलिस ने संदीप को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये और सागर को गिरफ्तार कर सात लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोनू पर पहले से हत्या, डकैती और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
Trending Videos