सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths killed after being hit by a train near Maharajpur flyover, one identified

Delhi NCR News: महाराजपुर फ्लाईओवर के पास ट्रेन के चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या के लिए उपयोगी
Trending Videos

-आनंद विहार रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने एक का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा, दूसरी की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महाराजपुर फ्लाईओवर के पास चार दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि शुक्रवार को परिवार वालों ने एक युवक की पहचान कर ली। मृतक की शिनाख्त सत्यम तिवारी (अयोध्या) के रूप में हुई। आनंद विहार रेलवे थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृत दूसरे युवक की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार 18 मार्च की शाम रेलवे पुलिस को महाराजपुर फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाली गाजियाबाद नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दो लोगों के ट्रेन के चपेट में आने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आनंद विहार रेलवे स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांच मीटर की दूरी पर दो युवकों का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ देखा। दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इनकी पहचान के लिए पोस्टर वगैरह चस्पा किए। पुलिस के मुताबिक 20 मार्च को एक शख्स आनंद विहार रेलवे थाने पहुंचा। उसने शव अपने भाई के होने की बात कही। पुलिस ने उससे शव की शिनाख्त करवाई। उसने एक मृतक की शिनाख्त अपने भाई सत्यम तिवारी के रूप में की। वह मूलत: अयोध्या यूपी का रहने वाला था और चांदबाग में स्थित नजीर फूड में काम करता था। उसके दो भाई दिलशाद गार्डन और वैशाली में रहते हैं और नजीर फूड में काम करते हैं। वहीं पुलिस दूसरे शव की पहचान करने में जुटी है। रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि मामले की छानबीन के साथ दूसरे मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article