{"_id":"69aed884883f2aadcf0b3d51","slug":"uttam-nagar-eight-other-accused-including-a-minor-arrested-16-till-now-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-127082-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम नगर : एक नाबालिग समेत आठ अन्य आरोपी पकड़े, अब तक 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम नगर : एक नाबालिग समेत आठ अन्य आरोपी पकड़े, अब तक 16
विज्ञापन
web -
विज्ञापन
-गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल, पुलिस कुछ अन्य आरोपियों की कर रही है तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। होली के दिन उत्तम नगर इलाके में दो परिवारों के विवाद में 26 साल के तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 16 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें दो नाबालिग हैं।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। उनसे घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल लोगों की पहचान की। उसके बाद पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से लगातार आरोपियों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस ने रविवार को वारदात में शामिल रही तीन महिला आरोपियों के साथ आठ आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सायरा, सरीफन, सलमा, सुहैल, समीर चौहान, फिरोज, इस्माइल के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि इनके खिलाफ पुलिस के पास वारदात में शामिल होने के साक्ष्य मौजूद हैं। इसके अलावा पुलिस ने 16 साल के नाबालिग को भी पकड़ा है।
Trending Videos