सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Brother Arrested After Nine Years on the Run for Killing Sister to Claim ₹50 Lakh Insurance in Delhi

शर्मनाक: 50 लाख के बीमा के लिए बहन की ली थी जान, नौ साल से फरार आरोपी भाई गिरफ्तार, इन लोगों ने भी दिया था साथ

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक महिला की हत्या कर 50 लाख रुपये की बीमा राशि और संपत्ति को हड़पने की साजिश में शामिल आरोपी 46 वर्षीय चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी करीब नौ साल से फरार चल रहा था।

Brother Arrested After Nine Years on the Run for Killing Sister to Claim ₹50 Lakh Insurance in Delhi
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक महिला की हत्या कर 50 लाख रुपये की बीमा राशि और संपत्ति को हड़पने की साजिश में शामिल आरोपी 46 वर्षीय चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी करीब नौ साल से फरार चल रहा था। उसे बिहार के लखीसराय से 29 मई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले का एक अन्य आरोपी 2018 में मर चुका है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि 2018 में उसे बुराड़ी थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में अदालत ने भगोड़ा बदमाश घोषित किया था। चंदन कुमार, उसके भाई कुंदन कुमार और इनके बहनोई कमल कुमार पर अगस्त 2017 में 43 वर्षीय अनीता देवी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। अनीता देवी आरोपी कमल कुमार की बहन थीं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अनीता देवी की हत्या 50 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी और बुराड़ी के अजीत विहार स्थित एक मकान पर कब्जा करने के लिए साजिश के तहत की थी। मृतका ने अपनी बीमा पॉलिसी में भाई कमल कुमार को नामित किया था और अपनी वसीयत भी उसके बेटे के पक्ष में की थी।

Trending Videos


पुलिस उपायुक्त यादव ने बताया कि 22 अगस्त 2017 को बुराड़ी थाना पुलिस को अजीत विहार स्थित एक मकान में हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने अनीता देवी को खून से लथपथ अवस्था में पाया। उनका गला रेता गया था। जांच के दौरान शुरू में कमल कुमार ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए हत्या का आरोप मृतका के पति गिरधारी लाल पर लगाया था। हालांकि जांच में ऐसे साक्ष्य मिले जिनसे पता चला कि कमल कुमार ने अपने साले चंदन और कुंदन के साथ मिलकर बहन की हत्या की साजिश रची थी और उसके पति को झूठा फंसाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल कर्ज में डूबा हुआ था 
आजादपुर मंडी के पास एक क्लीनिक चलाने वाला कमल कुमार भारी कर्ज में था। उसने बीमा राशि और संपत्ति हासिल करने के उद्देश्य से हत्या की साजिश रची थी। जांच में पता चला था कि वारदात में इस्तेमाल चाकू हत्या से पहले आजादपुर मंडी क्षेत्र से खरीदा था। 2017 में कमल कुमार को गिरफ्तार किया था, जबकि चंदन और कुंदन घटना के बाद फरार हो गए थे। कुंदन की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed