{"_id":"69d8e978c80cd48e9d02b227","slug":"west-district-police-in-delhi-arrested-24-fraudsters-in-cyber-crime-case-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधियों पर शिकंजा: दिल्ली में पुलिस ने 24 जालसाजों को दबोचा, 376 को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराधियों पर शिकंजा: दिल्ली में पुलिस ने 24 जालसाजों को दबोचा, 376 को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अभियान चलाकर 24 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में साइबर ठगी से जुड़े 150 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है, जिसमें करीब 42 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।
पुलिस ने 24 जालसाजों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में पश्चिम जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने दो दिन का विशेष अभियान चलाकर 24 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 376 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि 103 को पाबंद किया गया है। शुरुआती जांच में साइबर ठगी से जुड़े 150 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है, जिसमें करीब 42 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।
जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस ने एक अभियान चलाया। 6 अप्रैल सुबह 8 बजे से 8 अप्रैल सुबह 8 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी थाने इलाके में एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 103 लोगों को पाबंद किया गया और 376 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों, एटीएम व चेक के जरिए निकासी करने वाले गैंग और डिजिटल भुगतान से जुड़े जालसाजी नेटवर्क को निशाना बनाया। जांच के दौरान करीब 42 करोड़ 12 लाख 67 हजार 430 रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में 150 म्यूल बैंक खाते, 96 एटीएम निकासी के मामले, और 78 चेक के जरिए निकासी के मामले सामने आए।
अभियान के दौरान 179 लोगों को नोटिस जारी किए गए और साइबर ठगी से जुड़े कई वित्तीय लेनदेन की पहचान की गई। इस कार्रवाई से साइबर जालसाजों के कई नेटवर्क की पहचान गई और इसपर अंकुश लगाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करने, ठगी की रकम बरामद करने, गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान करने और भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुट गई है।
Trending Videos