Scholarship: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का स्कॉलरशिप प्रोग्राम, मिलेंगे 20,400 पाउंड प्रतिवर्ष; यहां करें आवेदन
Oxford University Scholarship: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एक विशेष स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों, संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों से आने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को एक साथ सीखने और अपने नेतृत्व कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Oxford University: यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित रोड्स स्कॉलरशिप-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रोड्स स्कॉलरशिप दुनिया के सबसे सम्मानित और प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप कार्यक्रमों में से एक है, जो उत्कृष्ट और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में मास्टर, एमफिल तथा पीएचडी कार्यक्रमों में अध्ययन करने का अवसर प्रदान करती है। यह स्कॉलरशिप केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर ही नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव भी है, जो आपके कॅरिअर को नई दिशा दे सकता है। यह विभिन्न देशों, संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों से आने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को एक साझा मंच पर लाकर सीखने का अवसर देती है।
सीखने का अनूठा मंच
यह केवल एक पूर्णतः वित्तपोषित शैक्षणिक स्कॉलरशिप नहीं है, बल्कि एक परिवर्तनकारी अवसर भी है। यह छात्रों को एक प्रतिष्ठित वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा बनने, नेतृत्व कौशल विकसित करने तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। इसके साथ ही, यह विभिन्न संस्कृतियों और दृष्टिकोणों को समझने तथा दुनिया भर के भावी लीडर्स के साथ मिलकर कार्य करने और सीखने का अनूठा मंच उपलब्ध कराती है।
सभी पृष्ठिभूमियों के छात्रों के लिए
इस स्कॉलरशिप के लिए सभी पृष्ठभूमियों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के अनुसार, एक अक्तूबर, 2026 को आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से, अधिक आयु वाले उम्मीदवारों के लिए एक अक्तूबर, 2026 को आयु 27 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदकों ने एक अक्तूबर, 2025 को या उसके बाद अपनी प्रथम स्नातक डिग्री के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं पूरी कर ली हों। सभी उम्मीदवारों का शैक्षणिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट होना चाहिए।
शैक्षणिक वर्ष के लिए वजीफा
रोड्स स्कॉलरशिप ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के संपूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क को कवर करती है और इसके साथ चयनित छात्रों को वार्षिक वजीफा भी प्रदान किया जाता है। शैक्षणिक वर्ष के लिए यह वजीफा 20,400 पाउंड प्रतिवर्ष निर्धारित है। यह राशि छात्रों को आवास, भोजन और अन्य दैनिक आवश्यकताओं सहित अपने जीवनयापन के अधिकांश खर्चों को पूरा करने में सहायता करती है।
- चयनित छात्रों को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पूर्ण वित्तीय सहायता के साथ पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
- उच्च शिक्षा के साथ-साथ यह नेतृत्व, नेटवर्किंग और वैश्विक अनुभव प्रदान करती है।
- उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले किसी भी देश के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने देश का चयन करें। भारत में आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rhodeshouse.ox.ac.uk/scholarships/applications/india/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।