{"_id":"6a74cfe51902b5a9ff019a7c","slug":"three-people-injured-as-car-carrying-pilgrims-returning-from-baba-baidyanath-dham-collides-with-trailer-basti-news-c-7-gkp1041-1410223-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर में घुसी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर में घुसी, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक और दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं।
बस्ती निवासी पांच श्रद्धालु कार से झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। सुबह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में आदित्य पुत्र राजेंद्र, प्रेमचंद्र (38) पुत्र रामनयन तथा इंद्रसेन सिंह (32) पुत्र अंबिका सिंह घायल हो गए। वहीं, कार में सवार संजय चौधरी पुत्र रामशबद और रामकिशुन, निवासी जनपद बस्ती को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने कार को हटवाकर यातायात बहाल कराया और वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने अथवा असावधानी के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सीओ भूपेश पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।