फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student dies after injection; uproar ensues

Sitapur News: इंजेक्शन लगाने के बाद छात्र की मौत, हंगामा

Thu, 06 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Student dies after injection; uproar ensues
 विकास फाइल फोटो।
हरगांव। बिड़ला विद्या मंदिर हरगांव के कक्षा 11 के छात्र विकास की बृहस्पतिवार को सीएचसी में इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं, एसीएमओ की टीम ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी सतीश ने बताया कि उनका बेटा विकास बारिश में भीग गया था। जिससे बुखार और खांसी आ रही थी। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने बेटे विकास को सीएचसी ले गए। सतीश के अनुसार, वहां तैनात डॉ. पंकज कुमार ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया। कंपाउंडर को इंजेक्शन लगाने को कहा। जिस पर उसने दो इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद विकास की हालत अचानक और गंभीर हो गई। विकास को बेचैनी महसूस हुई। जब तक डॉक्टर देखते, उसके मुंह से झाग निकलने लगा। कुछ ही देर में विकास की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि विकास की हालत बिगड़ने के बाद पूरा स्टाफ वहां से चला गया। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक परिजन कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. पंकज कुमार ने बताया कि परिजन गंभीर अवस्था में विकास को लाए थे। उसकी सांस फूल रही थी। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. नीरज गोयल ने सीएचसी पहुंचकर जांच पड़ताल की। चिकित्सकों व परिजनों के बयान दर्ज किए।

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कारण
शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया था। सीने में पानी भरने की जानकारी सामने आई है। अस्पताल में तत्काल जीवनरक्षक दवाएं दी गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
डॉ. सुखरंजन समद्दर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed