फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People angry over a death in an accident blocked the road

Sitapur News: हादसे में मौत से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Thu, 06 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
People angry over a death in an accident blocked the road
श्रीराम वर्मा की फाइल फोटो व लोगों को समझाते सीओ नागेंद्र चौबे। संवाद
इमलिया सुल्तानपुर। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर परिजनों ने हरगांव-महोली मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग जाम रहा। उच्चाधिकारियों के समझाने के बाद माने परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पहाड़पुर गांव निवासी श्रीराम वर्मा (48) अपने पुत्र अंकित को लेकर बुधवार देर रात टिकराजार बाजार गए थे। यहां से निकलने वाली डाक कांवड़ यात्रा में अंकित को शामिल होना था। पैदल लौटते समय टिकरा गांव के पास श्रीराम वर्मा एक बाइक की चपेट में आ गए। बाइक पर तीन किशोर सवार थे।
विज्ञापन

घायल श्रीराम को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव आने के बाद परिजनों ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से साथ ही टिकरा चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में ले लिया। मगर तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। सूचना पर सीओ महोली नागेंद्र चौबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। करीब दो घंटे के बाद मांग पूरी होने के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला। देर शाम श्रीराम का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे के मुख्य आरोपी बसेती गांव निवासी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

श्रीराम वर्मा की फाइल फोटो व लोगों को समझाते सीओ नागेंद्र चौबे। संवाद

श्रीराम वर्मा की फाइल फोटो व लोगों को समझाते सीओ नागेंद्र चौबे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed