सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Kolkata Schools and Colleges to Remain Closed on September 24-25; Official Order Issued

School Holiday: भारी बारिश की चेतावनी! इस राज्य में 24-25 सितंबर को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद; आदेश जारी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 23 Sep 2025 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Kolkata School Holiday: कोलकाता में रातभर हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालात को देखते हुए पश्चिम बंगाल में स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।

Kolkata Schools and Colleges to Remain Closed on September 24-25; Official Order Issued
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

School Holiday:  कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में मंगलवार रात हुई तेज बारिश ने लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी। सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे बस, टैक्सी और अन्य सार्वजनिक परिवहन लगभग ठप हो गए। जलभराव और उफान लगे नालों के कारण शहर में कई रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हुईं।

Trending Videos


इस स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी स्कूल और कॉलेजों में दुर्गा पूजा की छुट्टियों की तारीख पहले से घोषित कर दी है। अब ये छुट्टियां पहले तय समय से दो दिन पहले शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने द्वीट किया, "राज्य में अभूतपूर्व आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है। मौजूदा स्थिति में हमारे छात्रों को राहत देने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री की सलाह को ध्यान में रखते हुए, कल और परसों यानी 24 और 25 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।"
 

बारिश से बनी आपदा, स्कूल-कॉलेज बंद

शिक्षा मंत्री ने एक्स पर बताया कि राज्य में भारी बारिश से आपदा जैसी स्थिति बन गई है। मुख्यमंत्री के सुझाव पर 24 और 25 सितंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस दौरान शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी कार्य घर से ही करें।

चूंकि दुर्गा पूजा की छुट्टियां 26 सितंबर से शुरू होनी थीं, इसलिए अब छुट्टियां दो दिन पहले ही शुरू हो रही हैं। मंत्री ने सभी को शरद ऋतु की शुभकामनाएं दीं और बारिश में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

भारी बारिश और बिजली के झटके से मौतें

शहर में बिजली का झटका लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, शहर के कुछ हिस्सों में कुछ ही घंटों में 330 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जबकि शहर और उसके उपनगरों के ज्यादातर हिस्सों में औसतन 250 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

मंगलवार को कोलकाता में भारी मूसलाधार बारिश के कारण हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई, जिसके कारण कम से कम 30 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई अन्य में काफी देरी हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed