सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NIOS ODE Result 2026 Out for secondary and senior secondary; Check steps to download

NIOS ODE Result 2026: एनआईओएस सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी ऑन-डिमांड परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

NIOS ODE Result 2026: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी ऑन-डिमांड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सेकेंडरी में पास प्रतिशत 55.26% रहा और सीनियर सेकेंडरी में पास प्रतिशत 60.43% रहा।
 

NIOS ODE Result 2026 Out for secondary and senior secondary; Check steps to download
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

NIOS ODE Result 2026: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने 25 मार्च 2026 को 16 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी ऑन-डिमांड परीक्षा (ODE) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब results.nios.ac.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Trending Videos


यदि किसी छात्र को अपने रिजल्ट में कोई गलती या असमानता दिखाई देती है, तो वह परिणाम घोषित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्रीय केंद्र में इसकी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के अनुसार, पास हुए छात्रों के मार्क स्टेटमेंट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन-कम-ट्रांसफर सर्टिफिकेट संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों पर भेजे जा रहे हैं, जहां से इन्हें वितरित किया जाएगा।

कैसा रहा पास प्रतिशत?

आंकड़ों के अनुसार, सेकेंडरी कोर्स के लिए कुल 2,373 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 982 छात्र पास हुए, जिससे पास प्रतिशत 55.26% रहा। वहीं सीनियर सेकेंडरी कोर्स में 6,338 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, 3,927 परीक्षा में शामिल हुए और 2,373 छात्र सफल हुए। इस श्रेणी में कुल पास प्रतिशत 60.43% दर्ज किया गया।

 

कोर्स रजिस्ट्रेशन परीक्षा में शामिल पास हुए छात्र पास प्रतिशत
सेकेंडरी 2,373 1,777 982 55.26%
सीनियर सेकेंडरी 6,338 3,927 2,373 60.43%



लड़कियों और लड़कों के प्रदर्शन में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। सेकेंडरी कोर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 54.29% और लड़कों का 55.77% रहा। वहीं सीनियर सेकेंडरी में लड़कियों का पास प्रतिशत 60.43% और लड़कों का 60.44% रहा।

 
कोर्स लड़कियां (%) लड़के (%)
सेकेंडरी 54.29% 55.77%
सीनियर सेकेंडरी 60.43% 60.44%

 

एनआईओएस रीचेकिंग 27 मार्च से

जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे रीचेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी और 15 दिनों तक जारी रहेगी।

रीचेकिंग के लिए प्रति विषय 400 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं री-इवैल्यूएशन की सुविधा केवल कक्षा 12 के छात्रों के लिए है, जिसके लिए प्रति विषय 1,200 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा 50 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क भी देना होगा।

रीचेकिंग/री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Rechecking/Revaluation विकल्प चुनें।
  • अपना एनरोलमेंट नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आवेदन विवरण दिखाई देगा।
  • जानकारी जांचें, जरूरत हो तो अपडेट करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए एक कॉपी सेव कर लें।

एनआईओएस रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
  • Secondary/Higher Secondary NIOS ODE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • एनरोलमेंट नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • सबमिट करके स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रखें।


छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed