फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Bhojpuri Actor Pawan Singh to fight Lok Sabha Election 2024 announces on X after backing out from Asansol BJP

'लोकसभा चुनाव लड़ूंगा...': आसनसोल से भाजपा के टिकट पर न उतरने के बाद पवन सिंह का यू-टर्न, जानें क्या कहा

Wed, 13 Mar 2024 03:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 13 Mar 2024 03:26 PM IST
सार

अपने पोस्ट में पवन सिंह ने कहा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा।"

विज्ञापन
Bhojpuri Actor Pawan Singh to fight Lok Sabha Election 2024 announces on X after backing out from Asansol BJP
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा के टिकट पर चुनाव न लड़ने के एलान के कुछ दिनों बाद ही पवन सिंह ने पलटी मारी है। भोजपुरी एक्टर ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में एलान किया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


अपने पोस्ट में पवन सिंह ने कहा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


आसनसोल सीट से न लड़ने की कही थी बात
पिछले हफ्ते भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह के नाम का एलान किया था। इसके बाद पवन सिंह ने खुद ही यह सूची सोशल मीडिया पर पोस्ट की। मिठाई खिलाते और भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए वीडियो भी डाला गया। लेकिन 24 घंटे से पहले ही खुद ही पवन सिंह ने कहा कि वह आसनसोल सीट से उम्मीदवार नहीं हो सकते। भोजपुरी अभिनेता-गायक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति 'आभार' व्यक्त करते हुए यह घोषणा की। 

आरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं पवन सिंह?
सूत्रों के मुताबिक  पवन सिंह भले ही आसनसोल से टिकट मिलने से खुश थे, लेकिन उनकी पहली पसंद आरा थी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, एक बार इस संबंध में पवन सिंह भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से भी मिले थे। ताकि उनको आरा से टिकट मिल जाए, लेकिन भाजपा ने आरा से उनको टिकट नहीं दिया। आसनसोल के भाजपा नेताओं ने उनके इस निर्णय पर बयान जारी नहीं किया था। हालांकि, एक दिन बाद ही पवन सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि जो भी होगा सब ठीक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed