{"_id":"661342b482448992f902db13","slug":"lok-sabha-polls-2024-election-affidavit-hema-malini-pappu-yadav-property-details-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलफनामा: ₹141 करोड़ की मालकिन हेमा मालिनी 1.42 करोड़ की कर्जदार; पप्पू यादव से अमीर हैं पत्नी रंजीत","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
चुनावी हलफनामा: ₹141 करोड़ की मालकिन हेमा मालिनी 1.42 करोड़ की कर्जदार; पप्पू यादव से अमीर हैं पत्नी रंजीत
Mon, 08 Apr 2024 06:34 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 06:34 AM IST
सार
हेमा के पास 13,52,865 रुपये की नकदी है। उन पर 1,42,21,695 रुपये का कर्ज भी है। हेमा के पास 62 लाख की गाड़ियां, दो करोड़ से अधिक का भूखंड व 111 करोड़ के घर व बंगले हैं।
विज्ञापन
हेमा मालिनी और पप्पू यादव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद और मथुरा से प्रत्याशी हेमा मालिनी 141.42 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। उनके पास 129 करोड़ की अचल और 12 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें पति धर्मेंद्र की संपत्ति शामिल नहीं है। हेमा के पास 13,52,865 रुपये की नकदी है। उन पर 1,42,21,695 रुपये का कर्ज भी है। हेमा के पास 62 लाख की गाड़ियां, दो करोड़ से अधिक का भूखंड व 111 करोड़ के घर व बंगले हैं।
विज्ञापन
34 लाख रुपये के आभूषण हैं अभिनेत्री के पास
बिहार के बाहुबली नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी रंजीत उनसे कहीं ज्यादा अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 7.78 करोड़ रुपये है। पूर्णिया सीट पर निर्दलीय मैदान में उतरे यादव के पास 3.17 लाख की नकदी है, जबकि पत्नी के पास 2.78 लाख रुपये नकद है। गाड़ियों के मामले में भी पप्पू की पत्नी उनसे कहीं आगे हैं। पूर्व सांसद के पास चार लाख की एसयूवी है। वहीं, रंजीत के पास पांच लाख की हार्ले डेविडसन है। एजेंसी
विज्ञापन
12 लाख का सोना
जेवर के मामले में पप्पू यादव पत्नी से आगे हैं। उनके पास 12.25 लाख की कीमत का 204 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 9 लाख रुपये का 150 ग्राम सोना है।
19 अप्रैल से शुरू होने हैं चुनाव
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव सात चरण में संपन्न कराए जाएंगे। तारीखों का एलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। वहीं, 4 जून को नतीजे आएंगे। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम और खाली हुई उपचुनाव की सीटों पर भी चुनावों का एलान किया है।
विज्ञापन