फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Union rail minister ashwini vaishnav said Five railway stations in Odisha made world class

Polls: ओडिशा के पांच रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनेंगे, वैष्णव बोले- तालचेर-बिमलागढ़ रेल लिंक जल्द पूरा होगा

Sun, 19 May 2024 12:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला/भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला/भुवनेश्वर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 12:13 AM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बोनाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिमलागढ़, राजगांगपुर, पानपोष, राउरकेला और हेमगीर विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Union rail minister ashwini vaishnav said Five railway stations in Odisha made world class
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा में सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय स्टेशनों के रूप में पुनर्विकसित किया जाएगा। वहीं, तालचेर-बिमलागढ़ मार्ग पर 28 किमी से अधिक नई रेलवे लाइन का काम पूरा हो चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी शनिवार को दी।  

विज्ञापन

रेल मंत्री वैष्णव ने बोनाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिमलागढ़, राजगांगपुर, पानपोष, राउरकेला और हेमगीर विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनने जा रहे हैं। वहीं, इस साल बजट में नई रेलवे लाइन के लिए 550 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। तालचेर-बिमलागढ़ रेलवे लिंक जल्द ही पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 
पीएम के दिल में ओडिशा का विशेष स्थान: वैष्णव 
रेल मंत्री ने कहा, रेलवे ट्रैक तालचेर से सामल तक आ गए हैं और इस साल खमार तक लिंक पूरा हो जाएगा। बिमलागढ़ की ओर से काम में तेजी लाने की जरूरत है, लेकिन यह जमीन की उपलब्धता पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वैष्णव ने कहा, ओडिशा को पीएम के दिल में एक विशेष स्थान मिला है। वह हमेशा ओडिशा के विकास और लोगों के सपनों को पूरा करने के बारे में गंभीर हैं, उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में भाजपा ओडिशा में सरकार बनाएगी। 


प्रधान को चुनने का मन बना चुके देवगढ़ के लोग 
उत्तर प्रदेश के मथुरा से मौजूदा सांसद और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने भी शनिवार को देवगढ़ जिले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्थानीय विधायक उम्मीदवार सुभाष पाणिग्रही के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों ने देवगढ़ में प्रधान को चुनने का मन बना लिया है। वह राज्य और केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी ढेंकनाल जिले के पल्लाहारा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान में भी शामिल हुईं। 
 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भुवनेश्वर और पुरी में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। 

20 मई को चुनाव का दूसरा दौर 
बता दें कि ओडिशा में 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटें हैं। पांच लोकसभा और 35 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव का दूसरा दौर 20 मई को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed