सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Promoting His Son Junaid Khan and sai pallavi upcomimg Movie Ek Din shares video

‘डायरेक्टर ने मुझे देखा और चिल्लाकर कहा- दफा हो जाओ’, आमिर ने सुनाई उस एक दिन की कहानी जिसने बदली उनकी किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 17 Apr 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Aamir Khan Video:  अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी आगामी फिल्म 'एक दिन' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। अब आमिर खान भी बेटे की फिल्म के प्रमोशन के लिए आगे आ गए हैं। इसके लिए उन्होंने एक अनोखी तरकीब निकाली है।

Aamir Khan Promoting His Son Junaid Khan and sai pallavi upcomimg Movie Ek Din shares video
आमिर खान-एक दिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

क्या आपके पास कोई ऐसी कहानी या किस्सा है, जिसने 'एक दिन' में आपकी जिंदगी बदल दी। अगर है, तो यह किस्सा आप हैशटैग एक दिन (#EkDin) के साथ साझा कर सकते हैं। यह किस्सा आपको आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ शेयर करना होगा। ऐसा कहना है आमिर खान का और यह जुनैद खान की आगामी फिल्म 'एक दिन' के प्रचार के लिए बनाई गई उनकी रणनीति का हिस्सा है।

Trending Videos

Aamir Khan Promoting His Son Junaid Khan and sai pallavi upcomimg Movie Ek Din shares video
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला 'एक दिन' का किस्सा
बेटे जुनैद खान की फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर खान ने कमान हाथ में ले ली है। इसके लिए उन्होंने खुद अपने उस 'एक दिन' का किस्सा सुनाया है, जिसने उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वे कह रहे हैं, 'कभी कभी एक दिन काफी होता है, आपकी जिंदगी बदलने के लिए। यह उस वक्त की बात है जब मैं कॉलेज में था और प्ले में हिस्सा ले रहा था। प्ले की रिहर्सल दो-तीन महीने चली। इंटरकॉलेज कॉम्पिटिशन से तीन या चार दिन पहले एक रिहर्सल थी और मैं जा नहीं पाया। किसी पॉलिटिकल पार्टी ने महाराष्ट्र बंद का एलान किया हुआ था। अम्मी ने मुझे घर से निकलने नहीं दिया। अगले दिन जब मैं रिहर्सल पर पहुंचा तो डायरेक्टर ने मुझे देखकर गुस्से में कहा, 'गेट आउट'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Promoting His Son Junaid Khan and sai pallavi upcomimg Movie Ek Din shares video
एक दिन - फोटो : वीडियो ग्रैब

कैसे एक दिन ने बना दिया आमिर खान का करियर?
मुझे जब प्ले से निकाला गया, तो जहां रिहर्सल चल रही थी, उसके सामने एक लॉन था। मैं वहां जाकर बैठ गया। बहुत अपसेट था। थोड़ी देर बाद मेरा दोस्त निरंजन थाणे आया। वह एफटीआई में स्टूडेंट था। उसके साथ कोई और भी था। थाणे ने मेरे से कहा कि यह मेरा दोस्त बंसल है। यह अपनी डिप्लोमा फिल्म बना रहा है, क्या तुम फ्री हो? उसमें एक्टिंग करनी है। मैंने कहा कि मैं अभी फ्री हुआ हूं। उसने कहा कि अभी के अभी पुणे जाना होगा, कल से शूटिंग है। मैं घर गया पैकिंग की और पुणे चला गया। उस फिल्म के बाद एक और स्टूडेंट था राजीव सिंह, जिसने मुझे अपनी डिप्लोमा फिल्म में लिया। केतन मेहता ने दूसरी फिल्म देखी और वो 'होली' बना रहे थे। उन्होंने मुझे होली में लिया। 'होली' फिल्म देखकर मंसूर और नासिर साहब को लगा कि इसमें बात है इसे 'कयामत से कयामत' में लिया जाए। उस एक दिन जब मुझे प्ले से निकाला गया, उस एक दिन ने मेरी जिंदगी बदल दी। इसी तरह क्या आपकी जिंदगी में कोई एक दिन आया है, जिसने आपकी जिंदगी बदली हो। हमे बताइए, मैं सुनना चाहूंगा।

कब रिलीज होगी 'एक दिन'?
आमिर खान ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है 'कभी-कभी आपकी पूरी जिंदगी बदलने के लिए बस एक दिन ही काफी होता है। हमें अपने उस 'एक दिन' के बारे में बताइए और हैशटैग के साथ EkDin लिखिए। इसके जरिए आपको स्टार कास्ट से मिलने का मौका मिलेगा। यह फिल्म 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जुनैद के अपोजिट साई पल्लवी लीड रोल में हैं। साई पल्लवी को शॉर्ट टर्म मैमोरी लॉस की दिक्कत है। ऑफिस की तरफ से जापान ट्रिप के दौरान जुनैद और साई की जिंदगी में एक ऐसा दिन आता है, जो यादगार बन जाता है।  यह एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। बता दें कि आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूसर हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed