Angad Bedi: ‘हमारे लिए एक आखिरी बार लौट आओ…’, विराट कोहली से अंगद बेदी की भावुक अपील
Angad Bedi: विराट कोहली के संन्यास की घोषणा से उनके दोस्त और अभिनेता अंगद बेदी काफी हैरान हैं। खासकर इतने शांतिपूर्ण तरीके से सिर्फ एक पोस्ट करते हुए जाने से। उन्होंने विराट को वापस आने के लिए आग्रह किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया। विराट के इस फैसले से इमोशनल हुए फैंस ने उनसे इसे बदलने का आग्रह भी किया। इस बीच अभिनेता अंगद बेदी ने एक पोस्ट करते हुए हैरानी जताई की इतने बड़े क्रिकेटर की विदाई इतने शांत तरीके से कैसे हो रही है?
पोस्ट कर जताई हैरानी
विरोट कोहली के दोस्त और अभिनेता अंगद बेदी ने सचिन तेंदुलकर की विदाई का जिक्र करते हुए विराट के संन्यास के बारे में बात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और अपनी भावनाएं व्यक्त की। क्रिकेट इतिहास के एक यादगार पल को दर्शाते हुए, उन्होंने साल 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की भावनात्मक विदाई को याद किया।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने ट्रंप और पीएम मोदी पर की टिप्पणी, बाद में पोस्ट किया डिलीट
अंगद बेदी ने क्या लिखा?
अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘वानखेड़े साल 2013। सूरज डूब गया, नारे तेज हो गए विराट कोहली के प्रभाव की प्रशंसा विराट के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए अंगद ने कहा, "विराट का आगमन। सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ताकत है। उन्होंने हमारी टीम को उसकी आग, उसका स्वैगर, उसकी आत्मा दी। हर मैच एक पल बन गया। अब यह सिर्फ एक स्क्रीन पर एक पोस्ट के साथ समाप्त हो जाता है? क्या इतनी बड़ी विरासत इतनी चुपचाप कम हो सकती है?’
यह खबर भी पढ़ें: Nitanshi Goel: कान फेस्टिवल में नितांशी का अनोखा अंदाज, मधुबाला और श्रीदेवी समेत कई एक्ट्रेस को दिया ट्रिब्यूट
विराट को मनाने की बात कही
अंगद बेदी ने क्रिकेट बोर्ड और विराट कोहली से अपील क्रिकेट बोर्ड से सीधे अपील करते हुए बेदी ने आग्रह किया, ‘विराट से बात करें। उन्हें पुनर्विचार के लिए मनाएं।’ विराट कोहली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश आपके जाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘ हमारे लिए एक आखिरी बार लौट आओ। स्टैंड में उस लड़की के लिए जिसकी पीठ पर तुम्हारा नाम है। गलियों में उन लड़कों के लिए जो तुम्हारी की नकल कर रहे हैं। बड़े प्रशंसकों के लिए जो अपने बेटे की तरह तुम्हारा समर्थन करते हैं। उस भावना के लिए जो तुमने एक अरब विश्वासियों को दी।’ अंगद बेदी की पत्नी नेहा धूपिया ने भी उनसे सहमति जताई और उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया।