फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Awarapan 2 Box Office Emraan Hashmi Highest grossing film surpassed lifetime Collections of The Dirty Picture

Awarapan 2: सिर्फ चार दिनों में इमरान की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'आवारापन 2'; जानिए कहां पहुंचा टोटल कलेक्शन?

Mon, 17 Aug 2026 02:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Aug 2026 02:35 PM IST
सार

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इस फिल्म की तीन दिनों की कमाई ने ही इमरान के करियर की कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को धूल चटा दी है।

विज्ञापन
Awarapan 2 Box Office Emraan Hashmi Highest grossing film surpassed lifetime Collections of The Dirty Picture
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' साल 2007 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह औंधे मुंह गिरी थी। हालांकि, फिल्म का म्यूजिक खूब हिट रहा। और...बाद में यह फिल्म भी कल्ट क्लासिक बन गई। 14 अगस्त को इस फिल्म का सीक्वल 'आवारापन 2' रिलीज हुई। सावन के महीने में रिलीज हुई यह फिल्म इमरान हाशमी के लिए बढ़िया शगुन लेकर आई है। 

विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office Emraan Hashmi Highest grossing film surpassed lifetime Collections of The Dirty Picture
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ा
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर टकराव सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से हुआ है। मगर, ओपनिंग डे से ही इमरान की फिल्म रेस में आगे चल रही है। 

  • 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करते हुए 22 करोड़ रुपये जुटाए थे।
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी दूसरे दिन कलेक्शन 33.75 करोड़ रुपये रहा।
  • कल इतवार को इस फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म का तीन दिनों का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • वहीं, 'आवारापन 2' का चार दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 100.15  करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office Emraan Hashmi Highest grossing film surpassed lifetime Collections of The Dirty Picture
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

100 करोड़ रुपये हुआ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
इमरान हाशमी की फिल्म वर्ल्डवाइड भी धुआं उड़ा रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 110.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

  • फिल्म को जिस हिसाब से प्यार मिल रहा है, जल्द ही यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ी हो जाएगी।
  • इमरान हाशमी के करियर की यह पहली 100 करोड़ी फिल्म होगी।
  • अब तक इमरान की जिन फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है, उनमें वे सेकंड हीरो के रूप में रहे हैं।
विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office Emraan Hashmi Highest grossing film surpassed lifetime Collections of The Dirty Picture
इमरान हाशमी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

इमरान की इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

अब तक इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में 'द डर्टी पिक्चर' का नाम शामिल था। मगर 'आवारापन 2' ने तीन दिनों की कमाई से ही इसके लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इमरान की टॉप 5 में 'द डर्टी पिक्चर' के अलावा 'बादशाहो', 'राज 3; 'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई', 'मर्डर 2' और 'जन्नत 2' भी शामिल हैं। 

  • दिलचस्प बात यह है कि 'आवारापन 2' इन मायनो में भी खास है कि यह पूरी तरह से इमरान के कंधों पर है।
  •  'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन की शानदार अदाकारी है। 
  • वहीं,  'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई' में अजय देवगन हैं।
  • देखना दिलचस्प होगा कि 'आवारापन 2' इमरान के करियर में कितनी उपलब्धि दर्ज कराती है।
  • नितिन कक्कड़ निर्देशित इस फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed