फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan daughter Ira talking about her mental health on special World Mental Health Day and strength

ऑस्कर विजेता सेलेब्रिटी ने की थी आमिर की बेटी की मदद, आयरा बोलीं- 'मानसिक स्वास्थ्य की बात करना आसान नहीं था'

Fri, 10 Oct 2025 02:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 10 Oct 2025 02:07 PM IST
सार

Ira Khan On World Mental Health Day: आज शुक्रवार 10 अक्तूबर को 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' है। इस मौके पर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने मानसिक स्वास्थ्य समस्या के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira talking about her mental health on special World Mental Health Day and strength
आयरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान पूर्व में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ चुकी हैं। वे कई बार इस मुद्दे पर खुलकर बात कर चुकी हैं। शुक्रवार को आयरा ने एक बार फिर 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' पर अपनी समस्याओं के बारे चर्चा की।
विज्ञापन

आयरा का बयान
आज 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' (World Mental Health Day) पर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने कहा, 'मेरे लिए मानसिक स्वास्थ्य की बात करना आसान नहीं था। मैं अपनी भावनाओं से डरती थी क्योंकि मुझे समझ नहीं आता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। मेरे परिवार में मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात होती थी, इसमें कोई शर्म नहीं थी।
जब मेरी हालत थोड़ी बेहतर हुई, तो मुझे पता चला कि देश में इस मुद्दे को लेकर बहुत बड़ा कलंक है। मेरे एक नाटक के दौरान मेरे निर्माता ने बताया कि एआर रहमान ने भी एक बार अपनी समस्याओं के बारे में बात की थी, जिससे कई लोगों को मदद मिली। तुम भी ऐसा कर सकती हो। तब मुझे लगा कि मैं भी दूसरों की मदद कर सकती हूं। मैंने समय लिया, सोचा और फिर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बोलना शुरू किया।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयरा खान के बारे में
बहरहाल, आयरा खान अब बिल्कुल ठीक हैं और अपनी शादी शुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं। आयरा ने फिटनेस कोच नुपुर शिखरे से 3 जनवरी, 2024 को मुंबई में शादी रजिस्टर करवाई थी। 10 जनवरी, 2024 को उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भव्य शादी की थी। इस शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: अपनी 'मां' के लिए करवाचौथ पर मेहंदी आर्टिस्ट बनीं कृति सेनन, पोस्ट शेयर कर दिखाया अपना हुनर का जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed