Aamir Khan on Sunil Grover: ‘यह मिमिक्री नहीं…’, सुनील ग्रोवर के वीडियो पर आमिर ने दिया रिएक्शन, कही ये बात
Aamir Khan Reaction on Sunil Grover Mimicry: हाल ही में सुनील ग्राेवर ने कपिल के शो पर एक्टर आमिर खान की नकल की। अब उनका वायरल वीडियो देखकर खुद आमिर खान ने रिएक्शन दिया है। जानें एक्टर ने क्या कहा ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनील ने की आमिर की मिमिक्री
हाल ही में रिलीज हुए शो के नए एपिसोड में सुनील ग्रोवर ‘उन्नीस बीस आमिर’ बनकर मंच पर पहुंचे। यहां उनकी हरकतों से लेकर लुक तक वो हूबहू आमिर जैसे ही लग रहे थे। उनके इस अंदाज को शो के होस्ट कपिल शर्मा, गेस्ट कार्तिक-अनन्या के साथ जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने भी खूब एंजॅाय किया।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा करके जिया शंकर ने किया पब्लिसिटी स्टंट? टीम ने आधिकारिक तौर पर दी सफाई
मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने भी की तारीफ
अब जब खुद आमिर ने अपनी मिमिक्री का यह वीडियो देखा तो वो सुनील की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। बॅालीवुड हंगामा को दिेए एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा- ‘मैं इसे मिमिक्री नहीं मानता। मुझे यह इतना सच्चा लगा जैसे कि मैं अपने आप को ही देख रहा हूं। मैंने अब तक इसकी एक छोटी सी क्लिप देखी है पर जल्द ही मैं पूरा एपिसोड देखूंगा।’ आमिर ने आगे कहा- ‘जो मैंने देखा वो अनमोल था। मैं इसे देखकर इतना हंसा कि मैं सांस भी नहीं ले पा रहा था। इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं। मैंने खुद इसे देखकर खूब एंजॉय किया।’
सुनील करते हैं कई कलाकारों की मिमिक्री
बता दें इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स अपनी मिमिक्री के लिए सुनील की तारीफ कर चुके हैं। कपिल के शो पर सुनील अक्सर कई कलाकारों की मिमिक्री करते हैं। वो कभी शाहरुख तो कभी सलमान बनकर भी मंच पर आते हैं।