फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan receives death threats for satyamev jayate imran khan revelation

Aamir Khan: 'आमिर खान को मिली थीं जान से मारने की धमकियां', भांजे इमरान खान ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 29 Dec 2025 08:41 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 29 Dec 2025 08:41 PM IST
सार

Imran Khan on Aamir Khan Getting Threats: अभिनेता आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में बताया है कि वर्षों पहले एक शो में सच दिखाने की वजह से आमिर को जान से मारने तक की धमकियां मिली थीं।

विज्ञापन
aamir khan receives death threats for satyamev jayate imran khan revelation
इमरान खान- आमिर खान - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए, बल्कि समाज से जुड़े मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। वर्षों पहले टेलीविजन पर आए उनके चर्चित शो ‘सत्यमेव जयते’ ने कई कड़वी सच्चाइयों को सामने रखा था। अब इस शो से जुड़ा एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने खुलासा किया है कि इस शो की वजह से आमिर खान को गंभीर जान से मारने की धमकियां तक मिली थीं।
विज्ञापन


आमिर को मिली थीं धमकियां- इमरान
एक यूट्यूब पॉडकास्ट 'अनफिल्टर्ड विद समधीश' में बातचीत के दौरान इमरान खान ने बताया कि ‘सत्यमेव जयते’ में दिखाए गए सामाजिक मुद्दों ने उन लोगों को नाराज कर दिया था, जो इन बुराइयों से जुड़े हुए थे। खास तौर पर महिला भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील विषय पर बने एपिसोड ने कई कट्टरपंथी सोच रखने वालों को असहज कर दिया। इमरान के मुताबिक, शो के बाद आमिर को यह चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने ज्यादा बोला, तो लोग उनके घर तक पहुंच सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन


'समाज को आईना दिखाने की कोशिश'
इमरान खान ने कहा कि उन्होंने आमिर खान को बचपन से करीब से देखा है और उन्हें इस बात पर पूरा भरोसा है कि आमिर जो भी काम करते हैं, वह पूरी ईमानदारी और अच्छे इरादे से करते हैं। उनके अनुसार, आमिर के लिए ‘सत्यमेव जयते’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं था, बल्कि समाज को आईना दिखाने की एक कोशिश थी। लेकिन सच दिखाना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है, और आमिर को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने यह भी बताया कि इस तरह की धमकियां आमिर खान के लिए एक सीख का हिस्सा बन गईं। उन्होंने कहा कि समाज में अक्सर लोगों को डराकर चुप कराने की कोशिश की जाती है- यह संदेश दिया जाता है कि ज्यादा सवाल मत पूछो, ज्यादा सच मत बोलो। लेकिन आमिर ने कभी इन धमकियों के आगे झुकना नहीं सीखा।

सबसे प्रभावशाली सामाजिक शो 'सत्यमेव जयते'
गौरतलब है कि ‘सत्यमेव जयते’ अपने समय का सबसे प्रभावशाली सामाजिक शो माना गया। इसमें दहेज प्रथा, बाल यौन शोषण, ऑनर किलिंग और महिला भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई थी। शो को देशभर में सराहना मिली, लेकिन इसके साथ-साथ विरोध भी झेलना पड़ा।


इमरान खान का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो इमरान खान ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से की थी। इसके बाद वे कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर हो गए। अब इमरान जल्द ही वीर दास के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ में नजर आने वाले हैं। वहीं आमिर खान आखिरी बार ‘सितारे ज़मीन पर’ में दिखाई दिए थे और फिलहाल वे पीरियड ड्रामा ‘लाहौर 1947’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed