फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh-Katrina: कोरोना की चपेट में आए शाहरुख खान और कटरीना कैफ, अब तक इतने सेलेब्स हुए संक्रमित

Sun, 05 Jun 2022 05:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 05 Jun 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
After kartik aaryan and aditya roy kapoor Shah Rukh Khan Katrina Kaif test postive for Covid 19
शाहरुख खान- कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में, आदित्य रॉय कपूर के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और कटरीना कैफ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, कटरीना कैफ कोरोना से ठीक हो चुकी हैं। 

After kartik aaryan and aditya roy kapoor Shah Rukh Khan Katrina Kaif test postive for Covid 19
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि कटरीना कैफ पिछले हफ्ते अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रिसमस' की शूटिंग शुरू करने वाली थीं, जिसके निर्देशक श्रीराम राघवन हैं। लेकिन उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद फिल्म के शेड्यूल को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्होंने अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। जानकारी ये भी सामने आई है कि कटरीना कैफ इसी वजह से 'आईफा' में भी शामिल नहीं हुई थीं, जिसमें उनके पति विक्की कौशल ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है।  

After kartik aaryan and aditya roy kapoor Shah Rukh Khan Katrina Kaif test postive for Covid 19
करण जौहर - फोटो : social media

बीते दिनों अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इन कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट भी सामने आई, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के बीच फैल रहे कोरोना वायरस की वजह करण जौहर की बर्थडे पार्टी को बताया गया है। दावा किया गया कि इस बर्थडे पार्टी में शमिल हुए ज्यादातर सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After kartik aaryan and aditya roy kapoor Shah Rukh Khan Katrina Kaif test postive for Covid 19
कटरीना कैफ-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो किंग खान एक साथ कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमें 'जवान', 'पठान', 'डंकी' शामिल हैं। इसके अलावा, शाहरुख कई फिल्मों में कैमियो करते हुए भी दिखाई देंगे। वहीं, कटरीना कैफ फिल्म 'टाइगर 3' में अभिनेता सलमान खान के साथ मुख्य किरदार नजर आने वाली हैं। इस फिल्म अभिनेत्री पाकिस्तानी एजेंट के रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्टेस फिल्म 'फोन भूत' में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed