Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Janhit Mein Jaari: Nushrratt Bharuccha visit to Delhi with Raftaar producer vinod bhanushali other team for Promotion of upcoming film
{"_id":"629c8fa6d72a7046356a0af5","slug":"janhit-mein-jaari-nushrratt-bharuccha-visit-to-delhi-with-raftaar-producer-vinod-bhanushali-other-team-for-promotion-of-upcoming-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhit Mein Jaari: नुसरत ने दिल्ली में किया फिल्म का प्रमोशन, सेल्स गर्ल के किरदार में आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhit Mein Jaari: नुसरत ने दिल्ली में किया फिल्म का प्रमोशन, सेल्स गर्ल के किरदार में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 05 Jun 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
'जनहित में जारी'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री नुसरत भरुचा अभिनीत फिल्म 'जनहित में जारी' लगातार चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स और पूरी स्टारकास्ट जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में नुसरत भरुचा और अनुद सिंह इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आए। दिल्ली में नेहरू प्लेस के आईनॉक्स में आयोजित कार्यक्रम में नुसरत ने शिरकत की। इस दौरान पंजाबी सिंगर रफ्तार, फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली, लेखक राज शांडिल्य और निर्देशक जय बसंतू सिंह भी मौजूद थे। फिल्म प्रमोशन के दौरान नुसरत लाल रंग की साड़ी में नजर आईं।
2 of 4
नुसरत भरुचा
- फोटो : अमर उजाला
सेल्स गर्ल का रोल करेंगी नुसरत
आपको बता दें कि फिल्म 'जनहित में जारी' एक युवती की कहानी है, जो मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में कंडोम बेचने का चुनौतीपूर्ण काम करती है। फिल्म सामाजिक वर्जनाओं के बीच उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को सामने लाती है, जिसके जरिए यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि वह अपने परिवार और पूरे शहर के प्रतिरोध को कैसे संभालती है।
3 of 4
'जनहित में जारी'
- फोटो : अमर उजाला
नए कानून का जिक्र किया
प्रमोशन इवेंट के दौरान इस फिल्म के निर्देशक जय सिंह ने सेक्स वर्कर्स के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के नए कानून के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि देह व्यापार को कानूनी घोषित करने का सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय देश के नागरिकों के लिए फायदेमंद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'जनहित में जारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज हुआ टाइटल ट्रैक
हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है। इसे रैपर रफ्तार और नक्श अजीज ने अपनी आवाज दी है। टाइटल ट्रैक के बोल काफी उम्दा हैं। 'सब पर एक वुमनिया भारी है, यह सूचना जनहित में जारी है....' यह लाइन इस टाइटल ट्रैक की पंचिंग लाइन है। इस गाने को फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आपको बता दें कि यह फिल्म 10 जून को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।