फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt baby girl rakhi sawant send blessins to the couple see video

Rakhi Swant: मौसी बन खुशी में चम्मच से पैन को बजाने लगीं राखी सावंत, बोलीं- घर में लक्ष्मी आई है

Sun, 06 Nov 2022 05:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 06 Nov 2022 05:08 PM IST
सार

शादी के करीब सात महीने के अंदर ही आलिया भट्ट ने बच्चे को जन्म दे दिया है। ये खबर सुनते ही राखी सावंत काफी खुश हो गई हैं और वह पैन के चम्मच से बजाते हुए कपल को बधाई दे रही हैं।

विज्ञापन
alia bhatt baby girl rakhi sawant send blessins to the couple see video
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपूर और भट्ट खानदान को आखिर जिस घड़ी का इंतजार था वो आ गई है। आलिया भट्ट ने आज यानि रविवार को एक बेटी को जन्म दिया है। आलिया आज सुबह अस्पताल में भर्ती हुई थीं। बेटी का जन्म होने पर कपूर परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है। सेलेब्स भी रणबीर और आलिया की बेटी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं अब राखी सावंत ने भी आलिया को मां बनने की खुशी पर बधाई दे डाली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


आलिया ने जून में सुनाई थी खुशखबरी
आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में शादी दी। इसके बाद दोनों ने जून के आखिरी सप्ताह में बेबी आने खुशखबरी सुनाई थी। अब शादी के करीब सात महीने के अंदर ही आलिया भट्ट ने बच्चे को जन्म दे दिया है। ये खबर सुनते ही आलिया के माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान काफी खुश हैं। दोनों नए पेरेन्ट्स बने आलिया और रणबीर को बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी इसी खुशी में शामिल हो गई हैं। वह पैन के चम्मच से बजाते हुए कपल को बधाई दे रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



इसे भी पढ़ें- Alia Bhatt: आलिया भट्ट की डिलीवरी पर पिता महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, बोले- नए सूर्योदय का इंतजार है

राखी सावंत ने आलिया को खिलाई मिठाई
सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी के इंस्टा पेज पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैन को चम्मच से बजाते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं और कह रही हैं कि 'लक्ष्मी आई है घर में लक्ष्मी आई है। इसके बाद राखी सावंत आलिया का नाम लेते हुए कैमरे के सामने मिठाई दिखाकर कहती हैं कि ये आपके लिए मिठाई लो। देश की जनता के लिए मिठाई लो। आज ये गर्व का पल है। जिस दिन का इंतजार था, आज वो हो गया। आलिया मां बन गई और एक क्यूट सी बेबी परी को जन्म दिया है'।

मासी बनने पर खुश हुईं राखी सावंत
इस खुशी के मौके पर राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने भी रणबीर और आलिया को बधाई दी है। बता दें कि जब आलिया ने जून में अपने बच्चे की जानकारी दी तभी से राखी सावंत काफी एक्साइटेड हैं। उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी कह रही हैं कि 'आलिया मम्मा और रणवीर पापा बनने वाले हैं और मैं राखी सावंत मासी बनने वाली हूं। वाओ कितनी अच्छी खुशखबरी है। आलिया मैं बहुत खुश हूं। वाह नीतू जी आप दादी बनने वाली हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed