Alia Bhatt: ब्रह्मास्त्र की ईशा से आलिया भट्ट ने की अपनी तुलना, बोलीं- मैं भी बात-बात पर गुस्सा हो सकती हूं
आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी और ब्रह्मास्त्र की ईशा की मिलती-जुलती चीजों के बारे में बताया है। अभिनेत्री ने बताया है कि वह भी ईशा की तरह बात-बात पर गुस्सा हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी हर फिल्म से दर्शकों को खुश कर देती हैं। पिछली बार वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखीं। इस फिल्म में आलिया ने ईशा का किरदार निभाया था। उनके किरदार को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, अब आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने खुद की तुलना ईशा से की है। इस दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि कभी-कभी ईशा को वह अपने अंदर पाती हैं।
आलिया भट्ट ने कहा, 'ईशा सबसे कम उम्र का किरदार है, जिसे मैंने पर्दे पर निभाया है। यह किरदार प्यार और सहानुभूति से भरा है। ईशा की तरह मैं भी कई बार गुस्सा हो जाती हूं और हमेशा ही एडवेंचर और नए अनुभवों के लिए तैयार रहती हूं। कई बार मैं ईशा को अपने अंदर महसूस करती हूं।' इसके आगे अभिनेत्री ने बताया कि ईशा और उनमें काफी समानताएं हैं, लेकिन कई मामलों में वह ईशा से काफी अलग हैं, क्योंकि वह अब जो कुछ कहतीं या करती हैं उसके बारे में अधिक सतर्क रहती हैं। आलिया ने कहा कि कभी-कभी फ्लो के साथ जाना और उस समय जो सही लगता है उसे खुद के लिए करना ठीक होता है।
इसके आगे आलिया भट्ट ने बताया कि ईशा का किरदार पूरी तरह से शिवा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है। उन्होंने उन मीम्स के बारे में भी बताया जो फिल्म रिलीज होने के बाद आलिया के किरदार को लेकर वायरल हुए थे। मीम्स में वह बार-बार शिवा का नाम चिल्लाती दिखी थीं। इन पर आलिया ने कहा कि जब वह फिल्म बना रहे थे, तब उन्होंने निर्देशक अयान को पहले ही इस बात की ओर इशारा कर दिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।