फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt shared her first photo after daughter birth pic goes viral on social media

Alia Bhatt: आलिया ने बेटी के जन्म के बाद शेयर की अपनी पहली तस्वीर, लोगों ने की बच्चे की झलक दिखाने की मांग

Tue, 15 Nov 2022 11:42 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 15 Nov 2022 11:42 AM IST
सार

मां बनने के बाद से फैंस आलिया भट्ट से बेटी की पहली झलक दिखाने की मांग कर रहे हैं। अब इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट ने एक तस्वीर साझा की है। यहां देखिये आलिया भट्ट की पहली पोस्ट...

विज्ञापन
alia bhatt shared her first photo after daughter birth pic goes viral on social media
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Alia Bhatt : मां बनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली तस्वीर साझा की है। बता दें कि 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी का स्वागत किया था। जिसके बाद से ही हर कोई आलिया और बेटी की झलक देखने के लिए बेताब हैं। फैंस की इसी डिमांड को ध्यान में रखते हुए आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपने हाथ में एक कप पकड़े नजर आ रही हैं। बता दें कि इस कप पर 'मम्मा' लिखा हुआ है।

विज्ञापन

आलिया ने कैप्शन में लिखी ये बात
हालांकि, इस तस्वीर में आलिया भट्ट का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने तस्वीर में अपने आपको ब्लर कर दिया है। इस फोटो को साझा करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'ये मैं हूं।' आलिया भट्ट की इस क्यूट तस्वीर पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस आलिया भट्ट से बेबी की पहली झलक दिखाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tuesday Fitness: खुद को ऐसे फिट रखते हैं बी टाउन के ये सितारे, जानें ऋतिक रोशन से रणवीर सिंह तक का डाइट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने कमेंट कर कहा...
इस पोस्ट पर कमेंट कर सभी फैंस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हम बेबी गर्ल की तस्वीर देखना चाहते हैं।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'छोटी आलिया भट्ट कैसी हैं?' एक यूजर ने लिखा कि 'बेबी की मम्मा को बहुत बधाई। उम्मीद है आप दोनों स्वस्थ होंगे।' खबर लिखे जाने तक आलिया भट्ट की पोस्ट को 7 लाख से भी ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Monday Box Office Report: साउथ की यशोदा को पछाड़ आगे निकली ऊंचाई, हाफ सेंचुरी लगाने की तैयारी में ब्लैक पैंथर 2

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed