फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एफआईएएफ पुरस्कार से नवाजे जाने वाले पहले भारतीय होंगे अमिताभ बच्चन, मार्टिन स्कोर्सेस और क्रिस्टोफर नोलन देंगे अवॉर्ड

Wed, 10 Mar 2021 12:43 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 10 Mar 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan will be awarded by fiaf award through christopher nolan and martin scorsese for film heritage preservation
अमिताभ बच्चन, मार्टिन स्कोर्सेस, क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : Social media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। बिग बी एक और अवार्ड अपने नाम करने वाले हैं। अमिताभ बच्चन को 19 मार्च को ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स’ द्वारा 2021 एफआईएएफ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को इस अवॉर्ड से मशहूर इंटरनेशनल डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और मार्टिन स्कॉसीजी सम्मानित करेंगे।

amitabh bachchan will be awarded by fiaf award through christopher nolan and martin scorsese for film heritage preservation
अमिताभ बच्चन

अभिनेता भारतीय सिनेमा के पहले शख्स हैं, जिन्हें विश्व फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता मार्टिन स्कॉसीजी और क्रिस्टोफर नोलन 19 मार्च को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में बिग बी को सम्मानित करेंगे। स्कॉसीजी और नोलन को भी एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

amitabh bachchan will be awarded by fiaf award through christopher nolan and martin scorsese for film heritage preservation
अमिताभ बच्चन

अमिताभ को यह अवॉर्ड वर्ल्ड फिल्म हेरिटेज के संरक्षण में उनके समर्पण और योगदान के लिए दिया जाएगा। बिग बी इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय होंगे। अमिताभ को एफआईएएफ से जुड़े फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा नामित किया गया है। इस संस्था को फिल्म निमार्ता और आर्काइविस्ट शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने स्थापित किया था। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत की फिल्मी विरासत के संरक्षण, पुनर्स्थापन, प्रलेखन, प्रदर्शनी और अध्ययन के लिए काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan will be awarded by fiaf award through christopher nolan and martin scorsese for film heritage preservation
अमिताभ बच्चन

एफआईएएफ के अध्यक्ष फ्रेडेरिक मेरे ने एक बयान में कहा कि इस साल एफआईएएफ का 20वां वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म सितारे से बेहतर कोई नहीं हो सकता... जिन्होंने कई साल तक फिल्म संरक्षण को अपनाया, उसे समझा और उसका प्रचार किया। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन को प्रतिष्ठित एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित करके हम दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि फिल्म विरासत कितनी समृद्ध और विविधता से भरी है।

विज्ञापन
amitabh bachchan will be awarded by fiaf award through christopher nolan and martin scorsese for film heritage preservation
Amitabh Bachchan

वहीं, ये सम्मान मिलने को लेकर अमिताभ ने आभार भी जताया है। अमिताभ ने कहा कि 'वर्ष 2021 के लिए एफआईएएफ पुरस्कार प्राप्त करने को लेकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक ऐसी चीज जिसके लिए मैं गहराई से प्रतिबद्ध हूं। हमें इस विचार को मजबूत करना होगा कि फिल्म संग्रह उतना ही आवश्यक है जितना कि फिल्म निर्माण।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed