{"_id":"60486df08ebc3e8d2b2dc34f","slug":"akshay-kumar-film-sooryavanshi-won-t-release-on-april-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘सूर्यवंशी’ ने पीछे खींचे कदम, 2 अप्रैल को इस वजह से नहीं रिलीज होगी फिल्म, सीधे ओटीटी जाने के आसार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘सूर्यवंशी’ ने पीछे खींचे कदम, 2 अप्रैल को इस वजह से नहीं रिलीज होगी फिल्म, सीधे ओटीटी जाने के आसार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल की ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट में नंबर वन रहे अभिनेता अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस वैल्यू का इम्तिहान अब अगले महीने नहीं होगा। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट फिर टल गई है। फिल्म की रिलीज टलने से मनोरंजन उद्योग में सुबह से ही मायूसी का माहौल है। फिल्म के निर्माताओं और इसके निवेशकों की बुधवार शाम बैठक होने वाली है। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज कर देने पर विचार करना भी एजेंडे में शामिल है।
2 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : amar ujala mumbai
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी पर बीती दीवाली फिल्म ‘लक्ष्मी’ की रिलीज के बाद से ही अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस वैल्यू पर सवाल उठ रहे हैं। उनकी साल भर से ज्यादा समय से बनकर पड़ी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म में हो चुके निवेश पर रिलायंस एंटरटेनमेंट को हर महीने भारी कॉस्ट ऑफ मनी चुकानी पड़ रही है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिलीज पर कमाई में हिस्सेदारी को लेकर भी फिल्म निर्माताओं और थिएटर मालिकों में लंबे समय तक सुलह नहीं होने से भी फिल्म का मामला बिगड़ा।
3 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की थिएटर रिलीज और इसके ओटीटी पर आने के बीच के समय को लेकर भी खूब खींचातानी मची रही। रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रबंधन जहां फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को रिलीज करने के बाद जल्दी से जल्दी ओटीटी पर लाने को बेताब रहा, वहीं थिएटर मालिक अपने पुराने अनुबंध के हिसाब से ही थिएटर और औटीटी रिलीज में पर्याप्त अंतराल रखने की मांग पर डटे रहे। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के अब तक सौ फीसदी क्षमता के साथ न खुलने से भी ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के 2 अप्रैल को रिलीज न होने की बात मंगलवार शाम ही इंडस्ट्री के तमाम लोगों को पता चल चुकी थी। बुधवार सुबह इस पर रिलायंस एंटरटेनमेंट के सूत्रों ने भी ठप्पा लगा दिया। रिलायंस एंटरटेनमेंट इस बारे में कोई आधिकारिक एलान इसलिए भी नहीं करेगा क्योंकि कंपनी ने कभी फिल्म की रिलीज डेट एनाउंस ही नहीं की। अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण रोहित शेट्टी ने किया है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के भविष्य को लेकर रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्चर्स, अक्षय कुमार के प्रतिनिधियों और फिल्म में निवेश करने वाली एक दिग्गज कंपनी के प्रतिनिधियों की बुधवार शाम औपचारिक बैठक होने वाली है। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज किए जाने को लेकर भी विचार होने वाला है। रिलांयंस एंटरटेनमेंट प्रबंधन के अधिकतर लोग इस फिल्म को अगले वित्तीय वर्ष तक रुकी हुए प्रोजेक्ट के रूप में ले जाने के पक्ष में नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।