फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगी कार रोककर बुजुर्ग महिला प्रशंसक से मिले रणवीर सिंह, वीडियो देखकर यूजर्स ने लुटाया प्यार

Wed, 10 Mar 2021 12:22 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 10 Mar 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh was on his way to a dubbing studio where he met a fan too watch video
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह बॉलीवुड के कूल अभिनेताओं में से हैं। अब रणवीर सिंह अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। वीडियो में उनका अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी भा गया और वह उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

Ranveer Singh was on his way to a dubbing studio where he met a fan too watch video
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल रणवीर सिंह अपनी फिल्म की डबिंग के लिए स्टूडियो पहुंचे थे। वह अपनी महंगी कार लैम्बोर्गिनी से पहुंचे। उन्होंने गाड़ी खुद ड्राइव की। स्टूडियो से निकलने के बाद रणवीर ने फोटोग्राफर्स को पोज दिया। तभी उनको लगा कि कोई उन्हें आवाज दे रहा है।

Ranveer Singh was on his way to a dubbing studio where he met a fan too watch video
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह पीछे मुड़े और अपनी बुजुर्ग महिला प्रशंसक से मुलाकात की। उन्होंने थोड़ी देर तक महिला से बातचीत की और आखिर में हाथ को चूमते हुए आशीर्वाद लिया। इसके बाद रणवीर वहां से निकल गए। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो आया प्रशंसक उनके मस्तमौला अंदाज के फैन हो गए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by V I R A L S U N N Y (@viralsunny7)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh was on his way to a dubbing studio where he met a fan too watch video
रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh

रणवीर सिंह ने इस दौरान ब्लैक शर्ट के साथ ग्रे पैंट्स और डेनिम जैकेट पहना था। गुच्ची के हेयरबैंड और सनग्लासेस के साथ वे कूल लुक में नजर आए। बता दें कि रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सर्कस की डबिंग के लिए पहुंचे थे। फिल्म में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा सहित अन्य हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

विज्ञापन
Ranveer Singh was on his way to a dubbing studio where he met a fan too watch video
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर की आने वाली अन्य फिल्म रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी है। फिल्म में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका है जबकि रणवीर कैमियो रोल में है। सूर्यवंशी पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खबर है कि यह सीधे ओटीटी पर जा सकती है। इसके अलावा रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है।

मेगन मार्कल को ‘घर तोड़ने वाली' और 'दुष्ट' महिला बताने पर ट्रोल हुईं सिमी गरेवाल, बाद में मांगी माफी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed