फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: प्राइम वीडियो दिखाएगा ये दो पॉजीटिव फिल्में, ‘मिर्जापुर’ व ‘तांडव’ के दाग धोने की कोशिश

Wed, 10 Mar 2021 12:01 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Prime video acquires ott release rights of toofan and hello Charlie attempt to better the image
श्वेता त्रिपाठी, फरहान अख्तर, सोनाक्षी सिन्हा और आदर जैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ज़रूरत से ज्यादा गालियां, अनावश्यक सेक्स सीन्स और हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने के चलते दर्शकों, नेताओं, सिस्टम और न्यायपालिका के सवालों का सामना कर रहे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो को ये रोग वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से लगा। नेटफ्लिक्स की तरह एक और ‘सेक्रेड गेम्स’ बनाने की चाहत ने इसकी कंटेट हेड अपर्णा पुरोहित की उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने खूब बेइज्जती करवाई है। गिरफ्तारी से भी वह सुप्रीम कोर्ट में गुजारिश के बाद ही बच सकी हैं। इस सारे बवाल के बाद प्राइम वीडियो अब थोड़ा देशभक्ति की बातें करने वाला है। इसी सिलसिले में उसने ‘मिर्जापुर’ बनाने वालों की दो ऐसी फिल्मों के प्रसारण अधिकार खरीदे हैं जो उसकी इमेज पर लगे दागों के लिए रिन साबुन की बट्टी का काम कर सकें।

Prime video acquires ott release rights of toofan and hello Charlie attempt to better the image
‘फैमिली मैन’ सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘मिर्जापुर’ बनाने वाली कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ही प्राइम वीडियो प्रबंधन को वे सारी आदतें लगाईं जो ‘नेटफ्लिक्स’ की भारतीय कंटेंट टीम को ‘सेक्रेड गेम्स’ बनाने वाले विक्रमादित्य मोटवाने, नीरज घेवन और अनुराग कश्यप ने लगाईं। नेटफ्लिक्स अभी सोशल मीडिया की किसी धार पर तो नहीं चढ़ा है लेकिन प्राइम वीडियो के भीतर बाहर हर कोने में ‘तांडव’ मचा हुआ है। ‘फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन को फिर से रफू किया जा रहा है ताकि अब कोई बवाल किसी सीन पर फिर से न होने पाए।

Prime video acquires ott release rights of toofan and hello Charlie attempt to better the image
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्सेल एंटरटेनमेंट को इस बीच ये भी समझ आया है कि थिएटर उनकी फिल्मों की रिलीज के लिए कम से कम इस साल फायदे का सौदा नहीं रहने वाले। कंपनी के मालिकों में से एक फरहान अख्तर की बतौर हीरो फिल्म ‘तूफान’ के सीधे ओटीटी पर जाने की खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ दे ही चुका है। अब ये भी साफ हो गया है कि ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फरहान अख्तर को लेकर इससे पहले ‘भाग मिल्खा भाग’ बना चुके राकेश ओमप्रकाश मेहरा ही इस फिल्म के निर्देशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime video acquires ott release rights of toofan and hello Charlie attempt to better the image
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्सेल एंटरटेनेमेंट की एक वेब सीरीज सोनाक्षी सिन्हा को लेकर प्राइम वीडियो के लिए ही बन रही है। इस सीरीज के संवाद और दृश्यों का एक्सरे भी फिर से किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि ‘तांडव’ को लेकर मचे बवाल के बाद इस वेब सीरीज के कुछ दृश्य फिर से भी शूट किए जा सकते हैं। सोनाक्षी सिन्हा खुद इस मामले को लेकर काफी सतर्क बताई जाती हैं और वह किसी तरह के बवाल में नहीं पड़ना चाहतीं।

विज्ञापन
Prime video acquires ott release rights of toofan and hello Charlie attempt to better the image
आदर जैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरी फिल्म जो प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट से खरीदी है उसका नाम है ‘हैलो चार्ली’। शो मैन राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे आदर जैन की इस फिल्म की शूटिंग अनलॉक शुरू होने के तुरंत बाद मुंबई के मड आइलैंड में पूरी हुई थी। फिल्म की कहानी काफी रोचक है और इस सस्पेंस थ्रिलर के सीधे ओटीटी पर चले जाने से बड़े परदे और ओटीटी के सितारों का वर्गीकरण और तीखा हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed