फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap Questioned today in a rape case Versova Police Station

यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे अनुराग कश्यप से आठ घंटे हुई पूछताछ, पायल घोष के आरोपों को किया सिरे से खारिज

Thu, 01 Oct 2020 10:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 01 Oct 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap Questioned today in a rape case Versova Police Station
अनुराग कश्यप - फोटो : ANI

अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वर्सोवा पुलिस स्टेशन में  22 सितंबर को केस दर्ज करवाया था। इस मामले में अनुराग से गुरुवार को मुंबई के वर्सोवा थाने में करीब आठ घंटे पूछताछ हुई है। बुधवार को कश्यप के खिलाफ समन जारी हुआ था। वह सुबह 10.05 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और शाम को करीब 6 बजे पूछताछ के बाद अपने घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ उनकी वकील भी थीं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो अनुराग ने पायल घोष के लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। अनुराग ने कहा कि उन्होंने वर्सोवा स्थित घर पर पायल को कभी नहीं बुलाया है। वह प्रोफेशनल तौर पर पायल को जानते हैं। लेकिन काफी वक्त से उनसे मुलाकात नहीं हुई है। अनुराग ने ये भी कहा कि वह पायल के आरोप सुनकर हैरान रह गए थे।
विज्ञापन



अनुराग ने पूछताछ के दौरान पुलिस से कहा कि पायल के सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इनमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। इस दौरान अनुराग ने पुलिस को अपनी और पायल के साथ हुई पहली मुलाकात की पूरी कहानी भी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anurag Kashyap Questioned today in a rape case Versova Police Station
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई

रेप का आरोप लगाने के बाद पायल ने ट्वीट करते हुए अपनी जान को खतरे का अंदेशा जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था- 'मिस्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ मैंने एक जानेमाने पोर्टल को इस घटना से जुड़ा इंटरव्यू दिया था और बाद में मुझे पता चला कि उन्हें इसके लिए खुद कश्यप से परमिशन चाहिए थी। भारत, यदि मैं फांसी पर लटकी हुई पाई जाती हूं तो याद रखिए कि मैंने सुसाइड नहीं किया होगा। #MeToo।'

अनुराग के खिलाफ IPC के सेक्शन 376, 354, 341, 342 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। पायल ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। अनुराग उनके सामने आपत्तिजनक स्थिति में हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed