{"_id":"5b6d356a4f1c1bb37b8b7528","slug":"anushka-sharma-and-varun-dhawan-sui-dhaaga-made-in-india-first-poster-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सुई धागा' का पहला पोस्टर रिलीज, बॉलीवुड में पहली बार अलग अंदाज में किया जा रहा फिल्म का प्रमोशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सुई धागा' का पहला पोस्टर रिलीज, बॉलीवुड में पहली बार अलग अंदाज में किया जा रहा फिल्म का प्रमोशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
सुई धागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' ने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। फिल्म में सेट से कई तस्वीरें लीक होने के बाद अब सुई धागा का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के पोस्टर को देख ये साफ है कि फिल्म में वरुण एक दर्जी के किरदार में नजर आने वाले हैं। दोनों ही सितारे पोस्टर में जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं।
फिल्म के पहले ऑफिशियल पोस्टर को अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'धागे धागे पे लिखा है, सिलने वाले का नाम! आइए हमारी बुनी हुई कहानी सुनने! फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को जारी होगा।'

धागे धागे पे लिखा है, सिलने वाले का नाम! आइये हमारी बुनी हुई कहानी सुनने! #SuiDhaagaMadeInIndia TRAILER OUT ON 13TH AUGUST! @Varun_dvn @Sharatkatariya #ManeeshSharma @yrf pic.twitter.com/20j5UXw0pB
विज्ञापन विज्ञापन— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 10, 2018
मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है फिल्म
अनुष्का बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने लुक्स पर एक्सपेरीमेंट करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। इतना ही नहीं अब तक आपने अनुष्का को ग्लैमरस अंदाज में देखा होगा लेकिन पहली बार अनुष्का का ये देसी अंदाज सुई धागा में दिखने वाला है। अनुष्का के फैंस इस लुक से बेहद इंप्रेस होंगे।
फिल्म 'सुई धागा' में अनुष्का का नाम ममता और वरुण का नाम मौजी है। यह फिल्म मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है। भोपाल से पहले चंदेरी की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग हुई थी। यशराज फिल्म्स बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे है।

फिल्म की कहानी मनीष शर्मा की है। 28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश के कई शहरों में हुई। बता दें इस फिल्म का लोगो कंप्यूटर के जरिए नहीं बल्कि इम्ब्रॉयडरी के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा गया। अलग-अलग राज्य में कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्ब्रॉयडरी हस्त कलाकारों के जरिए लोगो बनवाये गए। जिसका उपयोग फिल्म के प्रमोशन में किया जाएगा।