फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma and Varun Dhawan Sui Dhaaga Made in India second poster out

'सुई धागा' के ट्रेलर के बाद रिलीज हुआ दूसरा पोस्टर, धागों के बीच खड़े नजर आए वरुण और अनुष्का

Wed, 15 Aug 2018 11:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and Varun Dhawan Sui Dhaaga Made in India second poster out
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' ने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। हाल ही में सुई धागा का ट्रेलर रिलीज किया गया। अब फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज हुआ है। फिल्म के पोस्टर में वरुण और अनुष्का अपने वहीं देसी अंदाज में नजर आ रहे है और बैकग्राउंड में कई रंग बिरेंगे धागों की रील नजर आ रही है। दोनों ही सितारे पोस्टर में जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Anushka Sharma and Varun Dhawan Sui Dhaaga Made in India second poster out
Sui Dhaaga

फिल्म के दूसरे पोस्टर को अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।फिल्म 'सुई धागा' में अनुष्का का नाम ममता और वरुण का नाम मौजी है। यह फिल्म मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है। भोपाल से पहले चंदेरी की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग हुई थी। यशराज फिल्म्स बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma and Varun Dhawan Sui Dhaaga Made in India second poster out
Sui Dhaaga
फिल्म की कहानी मनीष शर्मा की है। 28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश के कई शहरों में हुई। बता दें इस फिल्म का लोगो कंप्यूटर के जरिए नहीं बल्कि इम्ब्रॉयडरी के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा गया। अलग-अलग राज्य में कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्ब्रॉयडरी हस्त कलाकारों के जरिए लोगो बनवाये गए। जिसका उपयोग फिल्म के प्रमोशन में किया जाएगा।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed