फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma Virat Kohli Spotted at Airport Netizens Called Actress A Drunken

Virat-Anushka: एयरपोर्ट पर विराट कोहली के साथ लड़खड़ाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, नेटिजन्स बोले- शराबी

Tue, 02 Aug 2022 09:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 02 Aug 2022 09:09 AM IST
सार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एयरपोर्ट पर एकसाथ स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री लड़खड़ा रही थीं। ऐसे में यूजर्स ने अनुष्का शर्मा को शराबी कह डाला। 
 

विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Spotted at Airport Netizens Called Actress A Drunken
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में अपना वेकेशन एंजॉय करने पहुंचे थे। दोनों ने वहां काफी समय साथ में बिताया और जमकर मस्ती की। अब विराट और अनुष्का छुट्टियां बिताकर वापस आ गए हैं। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। विराट और अनुष्का इंटस्ट्री के आदर्श कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। फैंस भी दोनों को बहुत प्यार देते हैं। विराट और अनुष्का का कोई भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है।

विज्ञापन

छुट्टियां बिताकर वापस लौटे विराट और अनुष्का
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन से छुट्टियां बिताकर वापस लौट आए हैं। पैपराजी ने दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। इस दौरान भी दोनों एकदूसरे पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए। इस वीडियो को एक फैन पेज विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों एक दूसरे की केयर कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में अनुष्का थोड़ा सा लड़खड़ाती भी नजर आईं, जिसके बाद कई लोगों ने कहा कि उन्होंने ड्रिंक किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद स्टाइलिश है एयरपोर्ट लुक
एयरपोर्ट लुक की बात करें तो इस दौरान दोनों बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आए। अनुष्का जहां लूज टी-शर्ट और डेनिम में थीं, वहीं विराट कोहली ने टी-शर्ट के साथ ओपन शर्ट और शॉट्स कैरी किया है। इस दौरान अनुष्का के सिर पर काले रंग की कैप थी, तो वहीं विराट नियॉन  कलर की कैप के साथ चश्मे में काफी जंच रहे थे।

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगी नजर
कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद विराट और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने पिछले साल एक बेटी वामिका को जन्म दिया था। अनुष्का को अक्सर वामिका के साथ स्पॉट किया जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' सितंबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed