{"_id":"5ab869ae4f1c1be93f8b4e59","slug":"arjun-kapoors-wrote-emotional-letter-for-his-mother-mona-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां की याद में भावुक हुए अर्जुन कपूर, लेटर में खोलकर लिख दीं दिल की बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां की याद में भावुक हुए अर्जुन कपूर, लेटर में खोलकर लिख दीं दिल की बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
arjun kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर को गुजरे हुए 6 साल बीत चुके हैं। डेथ एनिवर्सरी पर मां को याद करते हुए मां संग एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल मैसेज लिखा है। मां के साथ न होने का गम इस मैसेज में साफ झलक रहा है।
arjun kapoor with mona kapoor
अर्जुन कपूर ने लिखा, मैं आज कैनल पटियाला में शूटिंग कर रहा हूं, काश इस खूबसूरत जगह की तस्वीर मैं आपको भेज पाता। मुझे आपको अपनी एक भी फिल्म दिखाने के लिए रेड कार्पेट पर चलने के लिए मौका नहीं मिला, लेकिन पिछले छह सालों में आप हर कदम पर मेरे साथ रही हैं। आप मेरी 9 फिल्मों की साथी हैं।
arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला का जिक्र करते हुए लिखा, हमें नहीं मालूम कि हम जिंदगी में कितना अच्छा कर रहे हैं हम बस कोशिश करते हैं कि आपने जो सिखाया हमेशा उस रास्ते पर चलें।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor
बता दें, अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर का साल 25 मार्च 2012 को निधन हो गया था। मोना निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं, कैंसर के इलाज के दौरान मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी मौत हो गई थी। अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे, उनकी मौत अर्जुन की पहली फिल्म 'इशकजादे' की रिलीज से दो महीने पहले हुई थी।