{"_id":"616186bb8ebc3e626910b478","slug":"aryan-khan-drug-case-ncb-is-questioning-the-driver-of-actor-shah-rukh-khan-s-son-aryan-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान के ड्राइवर पर भी एनसीबी ने कसा शिकंजा, पूछताछ के लिए बुलाया दफ्तर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान के ड्राइवर पर भी एनसीबी ने कसा शिकंजा, पूछताछ के लिए बुलाया दफ्तर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 09 Oct 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आर्यन के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वही ड्राइवर है जो आर्यन को क्रूज तक लेकर गया था। साथ ही जांच एजेंसी को यह भी शक है कि क्रूज पर पार्टी में शामिल होने के लिए जाते समय आर्यन ने कार में ही ड्रग्स का सेवन किया था। मामले में नए खुलासे के बाद अब जांच एजेंसी ने आर्यन खान के ड्राइवर को पूछताछ के लिए बुलाया है। फिलहाल ड्राइवर से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
शुक्रवार को किला कोर्ट ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। जिसके बाद अब आर्यन खान सहित सभी 8 आरोपियों को अब जेल मे रहना पड़ेगा। वहीं, इस मामले में एनसीबी लगातार पूछताछ कर रही है और कई लोगों की धरपकड़ जारी है। इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Mumba: NCB is questioning the driver of actor Shah Rukh Khan's son Aryan who was arrested in connection with the drugs-on-cruise case
जेल में रहने के दौरान आरोपियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाएगी। आर्यन खान को लेकर ये मामला काफी चर्चा में हैं लेकिन वह भले ही सुपरस्टार का बेटा हो उसे किसी भी तरह की अलग सुविधा नहीं दी जाएगी। कोर्ट के आदेशानुसार सभी आरोपियों को वही खाना खाना होगा जो बाकी कैदियों को मिलता है।
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले किला कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद ही आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, आरोपियों ने इस फैसले के तुरंत बाद जमानत याचिका दायर की थी, जिसे शुक्रवार को खारिज कर दिया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को एनसीबी के दफ्तर से निकालकर युवकों को आर्थर रोड जेल और युवतियों को भायखला जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी ने आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर दोस्तों के साथ ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद से ही मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा है।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में एजेंसी ने बीती रात एक ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह ड्रग पेडलर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के संपर्क में था। इसके अलावा एनसीबी ने शनिवार सुबह फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के बांद्रा स्थित घर व ऑफिस में भी छापेमारी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।