{"_id":"6161660f8ebc3e627031cffa","slug":"mumbai-police-files-new-charge-sheet-against-gehana-vasisth-in-porn-videos-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई चार्जशीट में गहना वशिष्ठ पर सनसनीखेज आरोप: जबरन कराई पोर्न फिल्मों की शूटिंग, एडल्ट एप पर वीडियो भी अपलोड किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नई चार्जशीट में गहना वशिष्ठ पर सनसनीखेज आरोप: जबरन कराई पोर्न फिल्मों की शूटिंग, एडल्ट एप पर वीडियो भी अपलोड किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 09 Oct 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल गहना जमानत पर बाहर हैं। इस बीच क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने अपनी नई चार्जशीट में गहना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह नई चार्जशीट मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए दूसरे केस में लगाई गई है।
500 पन्नों की इस चार्जशीट में पुलिस ने पुलिस ने गहना के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर अभिजीत बोम्बले, अजय श्रीमंत, प्रिंस कुमार और अरविंद कुमार श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर को आरोपी बनाया है। इन लोगों पर जबरदस्ती पोर्न फिल्म में काम करवाने का आरोप है।
2 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
21 साल की एक मॉडल ने अपनी शिकायत में गहना पर आरोप लगाया है कि फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे मड आइलैंड और लोखंडवाला के अलग-अलग बंगलों पर जबरन पोर्न फिल्मों में काम कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया है हर शूट के लिए उसे 10 से 15 हजार रुपये दिए गए। जब उसने इसका विरोध किया तो धमकी दी गई और क्लिप्स एप पर अपलोड कर दी गई।
3 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
एक दूसरे केस में भी गहना पर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं। खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। इसमें वह शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर काम करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : Instagram
जांच में पता चला था कि गहना स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना नही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी के शो ‘गंदी बात’ से फेमस हुई थीं। इसके अलावा उन्होनें हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। पोर्न केस में गहना वशिष्ठ लगातार राज कुंद्रा का बचाव भी करती रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।