{"_id":"61614da38ebc3e7637774d41","slug":"akshay-kumar-and-rakul-preet-singh-wraps-up-production-41-actor-share-news-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई फिल्म: अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की प्रोडक्शन41 की शूटिंग खत्म, खिलाड़ी कुमार ने तस्वीर साझा कर जताई खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नई फिल्म: अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की प्रोडक्शन41 की शूटिंग खत्म, खिलाड़ी कुमार ने तस्वीर साझा कर जताई खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार ने प्रोडक्शन 41 की शूटिंग की पूरी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं। जहां कुछ हीरो साल भर में एक या दो फिल्में करते हैं तो वहीं अक्षय अपने सारे प्रोजेक्ट फटाफट खत्म कर लेते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन 41 की शूटिंग खत्म कर ली। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी उनके साथ नजर आने वाली हैं।
अक्षय ने खत्म की एक और फिल्म की शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग यूके में पिछले कुछ महीनों से चल रही थी और अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अक्षय की हालिया रिलीज फिल्म बेल बॉटम के निर्देशक रंजीत तिवारी और जैकी भगनानी इस फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी एक तस्वीर भी साझा की जहां वो और रकुल प्रीत सिंह फिल्म की पूरी कास्ट के साथ मौजूद हैं। अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।
अक्षय ने ट्विट किया, 'यकीन नहीं हो रहा कि प्रोडक्शन41 का शूटिंग पूरी हो गई। बेहतरीन शॉट और प्यारी सी टीम के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा है। इस प्यार, खुशी और मस्ती के लिए आपका बहुत धन्यवाद'। इस तस्वीर में निर्माता जैकी भगनानी, रंजी एम तिवारी भी नजर आ रहे हैं।
3 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो पहले फिल्म को सिंड्रैला नाम दिया जा रहा था। इतना ही नहीं इस तस्वीर में भी अक्षय कुमार एक गुड़िया थामे नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय और रकुल की ये फिल्म विष्णु विशाल की हिट तमिल फिल्म Ratasasan की हिंदी रीमेक है जिसमें गुड़िया का अहम किरदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Instagram
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे महत्वकांक्षी फिल्म निर्देशक के ईर्द-गिर्द घूमती है जो पुलिसवाला बन जाता है और फिर एक मनोरोगी की खोज में निकलता है जो स्कूली लड़कियों की हत्या करता था। हालांकि अक्षय कुमार और पूरी टीम ने फिल्म की कहानी को पूरी तरह से गुप्त रखा है ऐसे में फिल्म का टीजर-ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सच का पता चलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दो साल से रिलीज की राह तक रही है और अब दीवाली पर रिलीज होने वाली है। उनकी पूरी हो चुकी फिल्मों में ‘पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘अतरंगी रे’ शामिल हैं। उनकी दो और फिल्में ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतु’ निर्माणाधीन है। साथ ही फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ और ‘दोस्ताना 2’ में भी उनके काम करने की चर्चाएं रहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।