फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई फिल्म: 'मुझे लड़ने की एक्टिंग आती है लड़ना नहीं... ', 'एक्शन हीरो' के अवतार में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

Sat, 09 Oct 2021 12:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 09 Oct 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann khurrana teams up with anand l rai announces his next film action hero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म 'एक्शन हीरो' की घोषणा की है। एक बार फिर आयुष्मान खुराना आनंद एल राय संग मिलकर धमाका करने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये फिल्म बहुत खास होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं और ये फिल्म उन्होंने नीरज यादव के साथ मिलकर लिखी है।



एक्शन हीरो के अवतार में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

वीडियो में दिख आयुष्मान की ब्रैकग्राउंड आवाज सुनाई देती है। वो कहते हैं, 'हीरो था इसलिए दो लाइफ जी रहा था, एक पर्दे पर एक असल जिंदगी में। उसने आके दोनों के बीच का धागा खींच दिया। रोमांटिक हीरो होता तो नाच गा कर बात निपटा देता लेकिन लड़ना पड़ेगा दोस्त। दिक्कत बस एक ही है, मुझे लड़ने की एक्टिंग आती है लड़ना नहीं'।

 

Ayushmann khurrana teams up with anand l rai announces his next film action hero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान खुराना की फिल्म के टाइटल से पता चल रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने वाला है। ये उनकी पहली एक्शन फिल्म होगी। आयुष्मान ने बहुत से अनोखे विषयों पर काम किया है लेकिन अभी तक उन्होंने एक्शन फिल्म में काम नहीं किया है।भूषण कुमार के टी सीरीज प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में पर्दे के पीछे और आगे दोनों की कहानी दिखाई जाएगी।

Ayushmann khurrana teams up with anand l rai announces his next film action hero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा कि, 'मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही इसे तुरंत हां कर दिया था। ये फिल्म बिल्कुल ताजा है इसकी कहानी हटके है और इसमें वो सब कुछ है जिसके लिए मैं यहां आया हूं'। आयुष्मान खुराना आनंद एल राय के साथ तीसरी बार काम करने जा रहे हैं और इसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann khurrana teams up with anand l rai announces his next film action hero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान ने कहा कि, 'मेरी बस यही प्रार्थना है कि जिस तरह अब तक हम दोनों लोगों का मनोरंजन करते आए हैं वैसे ही ये तीसरी फिल्म भी लोगों को उतनी ही पसंद आए। मुझे भूषण जी के साथ काम करने को लेकर भी उत्साह है टी सीरीज और कलर येलो मेरे लिए जैसे दूसरे घर की तरह है'।

विज्ञापन
Ayushmann khurrana teams up with anand l rai announces his next film action hero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं आनंद एल राय ने कहा कि, 'एक्शन फिल्म में हम पहली बार साथ हैं लेकिन इससे पहले दो फिल्में आयुष्मान को लेकर बनाई जा चुकी हैं। उसके साथ काम करना हमेशा शानदार होता है। मैं इस फिल्म के जल्द से जल्द सामने आने को लेकर काफी उत्साहित हूं'। आयुष्मान की दूसरी फिल्मों की बात करें तो वो 'डॉक्टर जी' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed