फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drug Case: मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में गवाह का दावा, कहा- आर्यन खान को इस केस फंसाया गया

Sun, 07 Nov 2021 12:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 07 Nov 2021 12:22 PM IST
सार

ड्रग्स केस में नाम सामने के बाद आर्यन खान ने मुंबई की आर्थर रोड जेल में 28 दिन काटे थे। जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।

विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: witness claims in Mumbai drugs cruise case said- Aryan Khan was framed in this case
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडियाPTI

नारकोटिस्क कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में मामले के गवाह विजय पगारे का एक बयान सामने आया है, जिसमें उसने दावा किया है कि ड्रग्स क्रूज मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फंसाया गया है।



विजय पगारे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की, जिसमें विजय ने कहा कि, 'मैंने सुनील पाटिल को 2018-19 में किसी काम के लिए पैसे दिए थे और पिछले 6 महीने से मैं उस पैसे को वापस पाने के लिए उसका पीछा कर रहा था। इस साल सितंबर में, हम एक होटल के कमरे में मिले थे। उस वक्त सुनील पाटिल ने भानुशाली से कहा कि एक बड़ा खेल हुआ है। इसके बाद 3 अक्टूबर को मेरी और भानुशाली की मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे मुझे पैसे लेने के लिए साथ चलने को कहा।'

 

Aryan Khan Drug Case: witness claims in Mumbai drugs cruise case said- Aryan Khan was framed in this case
आर्यन खान - फोटो : PTI

इसके आगे विजय पगारे ने कहा, 'जब मैं उनके साथ कार में था, मैंने तब उसे यह कहते हुए सुना कि 25 करोड़ रुपये का सौदा तय किया गया था, लेकिन 18 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये पर तय हुआ है। इसके बाद हम एनसीबी कार्यालय पहुंचे जहां मैंने पूरा माहौल देखा। जब मैं वापस होटल पहुंचा तो मैंने टीवी पर खबर देखी कि शाहरुख खान का बेटा पकड़ा गया है। तब मुझे समझ आया कि बहुत बड़ी गड़बड़ी है और आर्यन खान को फंसाया गया है।'
 

 

Aryan Khan Drug Case: witness claims in Mumbai drugs cruise case said- Aryan Khan was framed in this case
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले, मामले में गवाह विजय पगारे ने मराठी समाचार चैनल के साथ बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया कि छापेमारी की कार्रवाई पूर्व नियोजित थी। विजय पगारे ने 4 नवंबर को मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने दावा किया कि 2 अक्टूबर को क्रूज जहाज पर छापेमारी पूर्व नियोजित थी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को पैसों के लिए कुछ लोगों द्वारा फंसाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: witness claims in Mumbai drugs cruise case said- Aryan Khan was framed in this case
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में 2 अक्टूबर को हुई छापेमारी के बाद एक्टर शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे आर्यन खान को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे इस मामले में करीब तीन हफ्ते बाद जेल से जमानत मिली थी। इससे पहले मामले में एक और स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने भी आरोप लगाया था कि एनसीबी के कुछ अधिकारियों ने आर्यन को छोड़ने के एवज में वसूली की कोशिश की थी। हालांकि, एनसीबी फिलहाल इन आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: witness claims in Mumbai drugs cruise case said- Aryan Khan was framed in this case
आर्यन खान - फोटो : Aryan Khan Instagram
गौरतलब है कि ड्रग्स केस में नाम सामने के बाद आर्यन खान ने मुंबई की आर्थर रोड जेल में 28 दिन काटे थे। आर्यन खान को तीन अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर चल रही ड्रग्स पार्टी के मामले में एनसीबी द्वारा छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। मामले में आर्यन की चार बार याचिका खारिज की गई थी, जिसके बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें आखिरकार जमानत मिल गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed