फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumika Chawla: योग टीचर के प्यार में दिल हार बैठी थीं सलमान की हीरोइन, अचानक इंडस्ट्री से हो गई थीं गायब

Sat, 21 Oct 2023 11:07 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 21 Oct 2023 11:07 AM IST
सार

जूनियर एनटीआर के साथ उनका अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि बाद में दोनों ने किसी और से शादी कर ली थी। भूमिका ने 2007 में योग टीचर भरत ठाकुर के साथ शादी कर ली थी। अभिनेत्री की रियल लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है।

विज्ञापन
Bhumika Chawla Birthday know the unknown fact about about Salman Khan Tere Naam Actress love story and career
भूमिका चावला - फोटो : अमर उजाला

जानी-मानी अभिनेत्री भूमिका चावला आज 21 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपना नाम बनाने के बाद साल 2003 में भूमिका चावला ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। भूमिका चावला बचपन से ही अभिनय करना चाहती थीं और यही वजह थी कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गई थीं। आज भूमिका चावला के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं।

Bhumika Chawla Birthday know the unknown fact about about Salman Khan Tere Naam Actress love story and career
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

भूमिका चावला एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 21 अगस्त 1978 में दिल्ली में हुआ था। उनके पिता कर्नल थे। भूमिका ने अपनी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही पूरी की थी। बता दें कि अभिनेत्री का असली नाम रचना चावला है। साल 1998 में जब वह मुंबई आईं तो उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद उन्हें कई विज्ञापनों में काम मिला था।

इस उम्र में क्यों फिर दुल्हन बनीं करीना!

 

Bhumika Chawla Birthday know the unknown fact about about Salman Khan Tere Naam Actress love story and career
भूमिका चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी नहीं बल्कि साउथ सिनेमा से की थी। उन्होंने साल 2000 में युवकुडु में काम किया, हालांकि यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। अपनी दूसरी तमिल फिल्म ‘बद्री’ से उन्होंने हर किसी का दिल जरूर जीत लिया। इसकी के साथ उनकी तीसरी तेलुगु फिल्म ‘खुशी’ ने उनके करियर को एक नया मुकाम दिया और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। 

Aamir Khan: क्या आमिर खान छोड़ने वाले हैं सपनों की नगरी मुंबई? अभिनेता ने किस कारण लिया इतना बड़ा फैसला

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumika Chawla Birthday know the unknown fact about about Salman Khan Tere Naam Actress love story and career
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के साथ 2003 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म ‘तेरे नाम’ में भूमिका चावला के शानदार अभिनय ने हर किसी का दिल जीत लिया था। 'तेरे नाम' के अलावा भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ ‘रन’ में काम किया। इसके बाद ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘गांधी माई फादर’, ‘दिल जो भी कहे’ और ‘सिलसिले’ जैसी फिल्मों में काम किया।  

आइटम नंबर के लिए मोटी रकम लेती हैं ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन
Bhumika Chawla Birthday know the unknown fact about about Salman Khan Tere Naam Actress love story and career
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर के साथ उनका अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि बाद में दोनों ने किसी और से शादी कर ली थी। भूमिका ने 2007 में योग टीचर भरत ठाकुर के साथ शादी कर ली थी। अभिनेत्री की रियल लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद भूमिका ने योग सीखना शुरू किया और इसी दौरान उनकी मुलाकात भरत ठाकुर से हुई थी। योग सीखते-सीखते कुछ ही दिनों में भूमिका अपने टीचर के प्यार में पड़ गई थीं। शादी से पहले दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।  

BB में ये हसीनाएं बिखेर चुकीं हुस्न का जलवा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed