{"_id":"5bc5ee90bdec226998045fc9","slug":"bollywood-actress-smita-patil-birthday-special-untold-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा एक्टर पर फिदा थीं स्मिता पाटिल, आखिरी इच्छा जानकर रो पड़ेंगे आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादीशुदा एक्टर पर फिदा थीं स्मिता पाटिल, आखिरी इच्छा जानकर रो पड़ेंगे आप
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
स्मिता पाटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मिता पाटिल ने हिंदी सिनेमा जगत में भले ही कम समय के लिए काम किया, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छवि बनाई, जिसके बाद वो एक स्टार के रूप में उभरीं। स्मिता पाटिल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'चरणदास चोर' से 1975 में की थी। फिल्मों में बोल्ड सीन देने में संकोच ना करने वाली स्मिता पाटिल असल जिंदगी में बेहद ही शांत महिला थीं। इसके बावजूद राज बब्बर से उनके संबंधों को लेकर दुनिया की निगाह में उनकी छवि घर तोड़ने वाली महिला जैसी बन गई थी।
स्मिता पाटिल
- फोटो : File Pic
स्मिता पाटिल से शादी करने से पहले राज बब्बर विवाहित थे, स्मिता से शादी करने के लिए राज ने अपना घर और पहली पत्नी को छोड़ दिया था। बता दें जिस समय राज बब्बर फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। उस समय राज की मुलाकात सज्जाद जाहिर की बेटी नादिरा से हुई थी। साल 1975 में राज बब्बर ने मशहूर थियेटर आर्टिस्ट और फिल्म निर्देशक नादिरा से शादी कर ली थी। साल 1982 में राज बब्बर ने स्मिता पाटिल के साथ पहली फिल्म भीगी पलकें की थी। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं।
स्मिता पाटिल
- फोटो : File Pic
स्मिता को वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हुआ था। बेटे प्रतीक के जन्म के बाद वो घर आ गईं थी। स्मिता हॉस्पिटल जाने के लिए बहुत जल्दी तैयार नहीं होतीं थीं। स्मिता अपने बेटे प्रतीक से बेहद प्यार करती थीं जिसकी वजह से वह उसे अकेला छोड़ कर अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं होतीं थीं, लेकिन जब इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया तो उन्हें जसलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्मिता के शरीर के अंग एक के बाद एक फेल होते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smita And Raj babbar
स्मिता अपने आखिरी दिनों में बहुत अकेला महसूस करतीं थीं। राजबब्बर और उनके रिश्ते में काफी दूरियां आ गईं थीं। राजब्बर जब हॉस्पिटल पहुंचे, उस वक्त स्मिता ने यह फैसला कर लिया था कि वो राज से अपना रिश्ता तोड़ देंगी। स्मिता अपने मेकअप और कपड़ों पर खासा ध्यान देती थीं।
विज्ञापन
स्मिता पाटिल
- फोटो : fridaymoviezblog
स्मिता अपने मेकअप आर्टिस्ट से काफी घुली-मिली थीं, वह अपना ज्यादातर समय अपने मेकअप आर्टिस्ट और सहयोगियों के साथ बिताती थीं, बातों बातों में हमेशा अपनी आखिरी इच्छा की बात करती थीं। स्मिता हमेशा अपने मेकअप आर्टिस्ट से यह कहा करती थीं कि जब वे मर जाये तो उन्हें दुल्हन की तरह सजा कर ही उनका अंतिम संस्कार किया जाए